18.5 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ग्वालियर में मंदिर की सीढ़ियों पर मिला युवक का शव

ग्वालियर, 8 सितंबर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर के हीरा भूमिया मंदिर की सीढ़ियों पर एक युवक का लहूलुहान शव सोमवार की सुबह मिला। आशंका है कि उसकी हत्या की गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। बताया गया है कि शहर के शिंदे की छावनी क्षेत्र के लक्ष्मण तलैया इलाके में स्थित है हीरा भूमिया का मंदिर। इस मंदिर की सीढ़ियों पर सोमवार की सुबह एक व्यक्ति लहूलुहान हालत में मिला।

इसकी जानकारी पुलिस को दी गई और बाद में उनकी मौत की बात सामने आई। पुलिस ने जब जांच पड़ताल के साथ मृतक के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला कि वह लक्ष्मण तलैया क्षेत्र में रहने वाले आनंद पाल हैं। पुलिस की सूचना पर आनंद के परिजन भी मौके पर पहुंचे तो उन्होंने बताया कि आनंद देर रात तक अपने दोस्तों के साथ था और उन्होंने शराब भी पी थी। संभवत शराब पीने के दौरान हुए झगड़े में आनंद की चाकुओं से गोदकर हत्या की गई है।

मौके पर पहुंचे सीएसपी कृष्ण पाल सिंह का कहना है कि सूचना मिली थी कि शिंदे की छावनी के लक्ष्मण तलैया इलाके में हीरा भूमिया मंदिर की सीढ़ियों पर एक युवक का शव पड़ा है। मृतक की पहचान आनंदपाल के रूप में हुई है। मौके पर एफएसएल टीम और डॉग स्क्वॉड को बुलाया गया है। इलाके के सीसीटीवी कैमरे भी पुलिस खंगाल रही है। आरोपी की भी पुलिस तलाश कर रही है। परिजनों के भी बयान लिए जा रहे हैं।

मृतक के रिश्तेदार श्याम बघेल ने बताया है कि आनंद पाल परिवार से अलग रहता था और रविवार की रात को वह अपने एक दोस्त के पास गया था, जहां शराब पी और उसके बाद दोनों में विवाद हुआ। इसी दौरान आनंद को चाकू मार दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आनंद पर चोरी, मारपीट आदि के प्रकरण भी दर्ज हैं।

पुलिस ने बताया है कि मृतक के शव के पास कुछ पैसे भी पड़े मिले हैं। हत्या कैसे हुई और क्यों हुई, यह जांच का विषय है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी। पुलिस को यह भी पता चला है कि आनंद अपने एक दोस्त के यहां रात लगभग एक बजे पैसे मांगने गया था, इसलिए इस बात की आशंका है कि उसके बाद ही उसकी हत्या की गई है।

अन्य ख़बरें

भोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

Newsdesk

मैरी और कजाकिस्तान की आईआईटीयू के बीच एआई और साइबर सुरक्षा अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए समझौता

Newsdesk

खेत की मेड़ पर मृत मिला चीतल, फेंसिंग में करंट से मौत की आशंका

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading