23.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भोपाल कमिश्नर कार्यालय में बुजुर्ग की हरकत से लगी आग, मची अफरा-तफरी

MP Congress chief Jitu Patwari

Bhopal News today। गुरुवार दोपहर राजधानी के कमिश्नर कार्यालय में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। विदिशा जिले के गंजबासौदा से जमीन संबंधी शिकायत लेकर आए एक बुजुर्ग ने गुस्से में हाथ में पकड़ी लाठी बिजली बोर्ड पर दे मारी, जिससे शॉर्ट सर्किट हुआ और आग भड़क उठी।

घटना दोपहर करीब 1 बजे की है। उस समय कमिश्नर संजीव सिंह अपने चैंबर में मौजूद थे। जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग का सुनवाई में तीसरा नंबर था, लेकिन इंतजार से नाराज होकर उन्होंने पहले मिलने की जिद की। मना करने पर गुस्से में उन्होंने बिजली के बॉक्स पर प्रहार किया, जिससे चिंगारियां निकलीं और पास में रखे सोफे आग की चपेट में आ गए।

आग लगते ही कार्यालय में अफरा-तफरी मच गई। कर्मचारी पानी की बाल्टियां लेकर आग बुझाने में जुट गए। इसके बाद नगर निगम की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन ऑफिस की बिजली काफी देर तक बाधित रही और गेस्ट रूम के सोफे जलकर खाक हो गए।

घटना के समय कमिश्नर कार्यालय के साथ ही जनसंपर्क विभाग, कृषि विभाग, हुजूर एसीएम और तहसील कार्यालय भी इसी बिल्डिंग में कार्यरत थे। आग की सूचना मिलते ही सभी विभागों को तुरंत खाली कराया गया और अधिकारी-कर्मचारी बाहर निकल आए।

बुजुर्ग हिरासत में, पूछताछ जारी
कोहेफिजा थाना प्रभारी केजी शुक्ला ने बताया कि आरोपी बुजुर्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं, अधिकारियों ने बताया कि बुजुर्ग की जमीन गंजबासौदा के एक गांव में थी, जिसका हाल ही में सरकारी अधिग्रहण किया गया था। इसी को लेकर वे नाराज थे। बताया जा रहा है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ भी हैं।

जांच और आगे की कार्रवाई
हुजूर एसडीएम विनोद सोनकिया ने स्पष्ट किया कि सुनवाई में कोई लापरवाही नहीं हुई थी। बुजुर्ग का तीसरा नंबर था और पहले से दो आवेदक चैंबर में थे। मामले की पूरी जानकारी के लिए विदिशा एसडीएम से संपर्क किया जा रहा है, ताकि समझा जा सके कि बुजुर्ग को यहां तक आने की जरूरत क्यों पड़ी।

अन्य ख़बरें

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading