September 13, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

ग्वालियर गैंगरेप – फैक्ट्री परिसर में खाना बनाने के बहाने महिला को बुला कर दोस्तों ने किया गैंग रेप

Gwalior News Today। जिले के गिरवाई थाना क्षेत्र में फैक्ट्री परिसर में महिला को खाना बनाने के बहाने बुलाकर दो चौकीदारों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वारदात के बाद आरोपियों ने महिला को जान से मारने की धमकी देकर चुप रहने को कहा। लगातार दबाव और डराने-धमकाने से परेशान महिला ने आखिरकार रविवार को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।

ऐसे दिया वारदात को अंजाम

गिरवाई थाना क्षेत्र के अजयपुर की 45 वर्षीय महिला पास की एक फैक्ट्री में खाना बनाने का काम करती है। शनिवार रात शर्मा फैक्ट्री में चौकीदार संतोष कुमार ने महिला को अपने कमरे पर खाना बनाने के लिए बुलाया। वहां उसका साथी सीताराम भी मौजूद था। जैसे ही महिला कमरे में पहुंची, दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

वारदात के बाद आरोपियों ने महिला को धमकाया कि अगर उसने किसी को बताया तो उसे जान से मार देंगे। डर के कारण महिला खामोश रही, लेकिन आरोपियों की हिम्मत बढ़ गई और वे उसे बार-बार बुलाने लगे। अंततः पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर रविवार को थाने जाकर पुलिस को आपबीती सुनाई।

पुलिस ने दबिश देकर पकड़ा

शिकायत दर्ज होते ही गिरवाई थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए शर्मा फैक्ट्री के सर्वेंट क्वार्टर पर दबिश दी। उस समय दोनों आरोपी भागने की तैयारी में थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया।

थाना प्रभारी का बयान

गिरवाई थाना प्रभारी सुरेंद्र नाथ सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर दोनों चौकीदार संतोष कुमार और सीताराम के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

अन्य ख़बरें

मायावती का आकाश पर हमला, बोलीं ‘अपने दिमाग से काम नहीं कर रहे, अभी भी अशोक सिद्धार्थ के कहे पर चल रहे’

Newsdesk

65 हिंसक वारदातें, शराब से जुड़े 44 मामले, 37 चाकूबाजियां और 19 अजनबी हमले, कहाँ है खाकी का खौफ?

Newsdesk

रायसेन जिला जेल में कैदी ने देशी कट्टे से प्रहरी को मारी गोली, जेल अधीक्षक निलंबित, अंदर हथियार पहुंचा कैसे?

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading