23.1 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

जबलपुर – इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर ब्रोकर को बनाया शिकार, जबलपुर की युवती समेत छह गिरफ्तार

जबलपुर। सोशल मीडिया पर बनी दोस्ती उज्जैन में एक प्रॉपर्टी ब्रोकर के लिए जानलेवा साबित हुई। जबलपुर निवासी युवती ने इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर ब्रोकर को मिलने बुलाया और अपने साथियों के साथ मिलकर उसका अपहरण कर लिया। उज्जैन पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हनी ट्रैप गैंग के छह आरोपियों—चार महिलाएं और दो पुरुष—को गिरफ्तार कर लिया है।

ऐसे रचा गया जाल
पीड़ित राहुल राठौर, तुलाहेड़ा निवासी प्रॉपर्टी ब्रोकर ने बताया कि 11 सितंबर को युवती ने उसे कानीपुरा ब्रिज पर मिलने बुलाया। जैसे ही वह कार में बैठा, युवती के साथी वहां आ पहुंचे। आरोपियों ने चाकू दिखाकर धमकाया और कहा कि 50 लाख रुपये देने होंगे, वरना बलात्कार के झूठे केस में फंसा देंगे।

इसके बाद ब्रोकर को उसकी ही कार से अगवा कर रातभर खेत में बंधक बनाए रखा गया। इस दौरान उसे बेरहमी से पीटा गया और मोबाइल छीन लिया गया। आरोपियों ने उसके अकाउंट से डीजल व खाने-पीने का सामान तक मंगवाया।

15 लाख की फिरौती की मांग
पीड़ित ने अपने जीजा को फोन कर 15 लाख रुपये लाने का बहाना किया। जैसे ही जीजा सतीश राठौर मौके पर पहुंचे, आरोपी कार लेकर भाग निकले। पीछा करने पर गाड़ी पलट गई और अफरा-तफरी मच गई। आरोपियों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस की सतर्कता से सभी धर दबोचे गए।

पुलिस की कार्रवाई
चिमनगंज थाना पुलिस ने अपहरण, लूट, मारपीट और धमकी देकर वसूली की धाराओं में केस दर्ज किया है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और हनी ट्रैप गैंग के नेटवर्क की भी जांच की जा रही है।

अन्य ख़बरें

पोलियो को मात देकर हुनर को बनाया सहारा

Newsdesk

कलानिकेतन पॉलिटेक्निक की अनियमितताओं के खिलाफ अभाविप का प्रदर्शन

Newsdesk

कान्हा की छठी पर अन्नपूर्णा मंदिर में भक्ति की बही धारा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading