22.7 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – चाकू से हमला कर लूट करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, थाना माढ़ोताल पुलिस की बड़ी कार्यवाही

Jabalpur news today। थाना माढ़ोताल पुलिस ने चाकू से हमला कर लूट और अवैध वसूली में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके पास से चाकू और एक्टिवा जप्त की है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोह. फैसल अंसारी (25), मोह. आजाद अंसारी (21) और रहीम उर्फ मुसाहिद अंसारी (19) के रूप में हुई है, सभी हनुमानताल क्षेत्र के निवासी हैं।

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर लूट, झपटमारी और नकबजनी की घटनाओं पर अंकुश लगाने चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना माढ़ोताल प्रभारी नीलेश दोहरे के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।

घटनाक्रम

  • 21 अगस्त की रात कटंगी बायपास पर, चौकीदार सुरेश कुमार से शराब पीने के लिए पैसे मांगने पर आरोपियों ने चाकू से हमला कर घायल कर दिया था।

  • इसी रात सूखा निवासी रंजीत यादव का मोबाइल छीनने का प्रयास करते हुए आरोपियों ने उसके साथी संजय कुशवाहा को चाकू मारकर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए।

जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर 21/22 सितम्बर की दरम्यानी रात पाटन बायपास के पास तीनों आरोपियों को एक्टिवा (एमपी 20 एसएल 9550) सहित पकड़ा गया। तलाशी में फैसल अंसारी के पास से बटनदार चाकू मिला। पूछताछ में तीनों ने वारदातों को कबूल किया।

पुलिस ने एक्टिवा और चाकू जप्त कर अप.क्र. 598/25, 599/25 बीएनएस व 668/25 आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी नीलेश दोहरे सहित पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

अन्य ख़बरें

माँ कर्मा देवी चौक का भव्य लोकार्पण, साहू समाज ने जताया गौरव और सम्मान

Newsdesk

डूब क्षेत्र से महज 20 फीट दूरी पर बन रहा स्कूल भवन, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Newsdesk

यादव समाज ने धूमधाम से मनाई राधा अष्टमी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading