23.1 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – लकड़ी चीरते समय दर्दनाक हादसा, युवक की मौत

Jabalpur news। रांझी थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़ा पत्थर स्थित एक टाल में सोमवार सुबह लकड़ी चीरते समय दर्दनाक हादसे में एक युवक की जान चली गई। छेनी टूटने से निकला लोहे का टुकड़ा युवक के पेट में घुस गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बड़ा पत्थर निवासी अनुराग यादव ने बताया कि उसका छोटा भाई संदीप यादव (30) सुबह करीब 7:45 बजे लकड़ी चीर रहा था। वह घन और छेनी की मदद से लकड़ी फाड़ रहा था। इसी दौरान घन का जोरदार वार पड़ते ही छेनी अचानक टूट गई और उसका एक टुकड़ा सीधे संदीप के पेट में धंस गया।

इलाज के दौरान मौत

हादसे के तुरंत बाद संदीप मौके पर ही गिर पड़ा। परिजनों ने उसे तत्काल निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने इलाज शुरू किया, लेकिन कुछ ही देर बाद संदीप ने दम तोड़ दिया।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही रांझी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें

माँ कर्मा देवी चौक का भव्य लोकार्पण, साहू समाज ने जताया गौरव और सम्मान

Newsdesk

डूब क्षेत्र से महज 20 फीट दूरी पर बन रहा स्कूल भवन, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Newsdesk

यादव समाज ने धूमधाम से मनाई राधा अष्टमी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading