31.5 C
Jabalpur
October 23, 2026
सी टाइम्स
बॉलीवुडमनोरंजन

बिग बॉस 19 : राशन की लड़ाई में भिड़े घरवाले, अशनूर कौर और फरहाना भट्ट में जोरदार बहस

नई दिल्ली, 24 सितंबर। टीवी रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में फरहाना, कुनिका, अभिषेक बजाज और अशनूर कौर ने कप्तान बनने के बाद मसाला बढ़ा दिया है। शो के शुरुआती दिनों में सिर्फ तान्या की बातें ही सोशल मीडिया पर छाई रहती थी, लेकिन अब टास्क में अशनूर कौर ने अपना रंग दिखा दिया है। शो के नए प्रोमो ने फैंस का भी एक्साइटमेंट लेवल बढ़ा दिया है। जियो हॉटस्टार ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है, जिसमें बिग बॉस नए राशन टास्क के बारे में बता रहे हैं।

टास्क के लिए टीम को दो हिस्सों में बांट दिया गया है, जिसमें एक टीम की ड्रोन अशनूर कौर बनी हैं, जबकि दूसरी टीम की ड्रोन फरहाना भट्ट बनी हैं। अशनूर अपनी टीम के लिए राशन इकट्ठा कर रही हैं, लेकिन फरहाना बशीर के साथ मिलकर दूसरी टीम का राशन चुरा रही हैं। जिस टीम के पास जितना राशन बचेगा, उन्हें उसी राशन से काम चलाना होगा। इस बात पर कुनिका अशनूर पर भड़क जाती हैं कि घी तो है ही नहीं, जबकि गौरव कहता है कि कम से कम चावल तो बचा लेते। टास्क के दौरान अशनूर और फरहाना भी भिड़ जाते हैं।

दोनों के बीच राशन के डिब्बों को लेकर खींचतान भी होती है। लेकिन, प्रोमो देखकर लग रहा है कि राशन का टास्क फरहाना की टीम ही जीतने वाली है। आज के शो में फैंस को राशन टास्क ही देखने को मिलेगा। प्रोमो सामने आने के बाद फैंस फरहाना को ‘स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट’ बता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ”अशनूर क्या पिकनिक पर आई है। फरहाना ने हिला दिया सबको।” दूसरे यूजर ने लिखा, ”घर में सबसे स्ट्रॉन्ग लड़की फरहाना है।” इतना ही नहीं शो में फैंस को कुनिका और फरहाना की भी जबरदस्त लड़ाई देखने को मिलने वाली है, जिसमें फरहाना कुनिका को लेकर बहुत गंदा बोलेगी। लेकिन, कुनिका भी मजबूती से फरहाना की बातों का जवाब देगी। दोनों की लड़ाई का प्रोमो भी जारी हो चुका है।

अन्य ख़बरें

एकता कपूर ने की प्रियंका चाहर चौधरी की तारीफ, कहा- आप असली हीरोइन हो

Newsdesk

दिव्या दत्ता ने किया मनोज बाजपेयी का समर्थन, बोलीं-हम पॉजिटिविटी छोड़ नेगेटिविटी की ओर हो जाते हैं आकर्षित

Newsdesk

सिंटा के भीतर बदलाव की शुरुआत, नए नेतृत्व ने जवाबदेही को बनाया प्राथमिकता

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading