24 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जबलपुर – पत्नी से विवाद और आर्थिक तंगी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर दी जान

Jabalpur News Today। तिलवारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले घाना गांव में बुधवार देर रात एक दर्दनाक घटना ने पूरे गांव को स्तब्ध कर दिया। आर्थिक तंगी और पारिवारिक कलह से परेशान एक व्यक्ति ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद से परिवार और आसपास के इलाके में शोक का माहौल है।

पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान अर्जुन बर्मन के रूप में हुई है। अर्जुन पिछले कई महीनों से आर्थिक संकट और लोन की किश्तों को लेकर तनाव में था। बताया जा रहा है कि इसी वजह से उसका अपनी पत्नी वर्षा के साथ अक्सर विवाद होता रहता था। लगातार झगड़ों से परेशान होकर पत्नी वर्षा करीब दो महीने पहले मायके ग्राम बगरई (चरगवां) चली गई थी। तब से अर्जुन अपने बच्चों के साथ गांव में रह रहा था और गहरी चिंता में डूबा रहता था।

गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे अर्जुन की मां उषा बाई जब उसके कमरे के पास पहुंचीं तो उन्होंने कोई हलचल नहीं सुनी। दरवाजा खोलकर देखा तो अर्जुन कमरे की छत की लकड़ी की बल्ली से नायलॉन की रस्सी के सहारे फंदे पर लटका हुआ था। यह दृश्य देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। पड़ोसी नंदकिशोर उर्फ बुद्धु बर्मन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही तिलवारा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि अर्जुन और उसकी पत्नी के बीच लोन की किस्तों और खर्चों को लेकर विवाद चल रहा था, जिसके चलते वह लंबे समय से मानसिक तनाव में था।

फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि आर्थिक दबाव और घरेलू कलह मिलकर किस तरह जीवन पर भारी पड़ सकते हैं। समाज में मानसिक स्वास्थ्य और संवाद की कमी अक्सर ऐसे दर्दनाक फैसलों की वजह बनती है।

अन्य ख़बरें

माँ कर्मा देवी चौक का भव्य लोकार्पण, साहू समाज ने जताया गौरव और सम्मान

Newsdesk

डूब क्षेत्र से महज 20 फीट दूरी पर बन रहा स्कूल भवन, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Newsdesk

यादव समाज ने धूमधाम से मनाई राधा अष्टमी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading