32.5 C
Jabalpur
October 26, 2026
सी टाइम्स
क्राइमप्रादेशिक

तिरुवन्नामलाई में 2 पुलिसकर्मियों पर 19 वर्षीय किशोरी से रेप का आरोप, निलंबित और गिरफ्तार

तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई शहर में 2 पुलिसकर्मियों पर 19 वर्षीय किशोरी से रेप का आरोप लगा है। दोनों को सेवा से निलंबित कर दिया गया है। तिरुवन्नामलाई पुलिस ने बताया कि आरोपी सुंदर ग्रेड-1 और सुरेश राज ग्रेड-2 कांस्टेबल हैं। दोनों को जेल भेज दिया गया है। पीडि़ता आंध्र प्रदेश की रहने वाली हैं और अपनी मां के साथ अरुणाचलेश्वर मंदिर की यात्रा पर आई थीं। मामले की जांच चल रही है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों महिलाएं फलों से लदे वाहन पर सवार होकर चित्तूर से आई थीं और मंदिर से दर्शन करके बाईपास रोड से घर लौट रहे थे। जैसे ही वे तिरुवन्नामलाई शहर के बाहरी इलाके में एंडल गांव के चौराहे पर पहुंचे 2 कांस्टेबलों ने नियमित वाहन जांच के लिए उनके वाहन को रोक लिया। उन्होंने महिलाओं को नीचे उतरने को कहा। आरोप है इस दोरान उन्होंने महिलाओं की पिटाई की।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों कांस्टेबलों ने कथित तौर पर पीडि़ता की पिटाई की और उसे घसीटकर सड़क से दूर पास की सुनसान झाड़ी में ले गए और सामूहिक रेप किया। वारदात के बाद पीडि़ताएं बाईपास रोड पर पहुंची, जहां से कुछ स्थानीय लोगों ने उनको सरकारी अस्पताल भेजा। पुलिस ने बताया कि अस्पताल के अधिकारियों ने पुलिक को अपराध की जानकारी दी थी। दोनों कांस्टेबल तिरुवन्नामलाई पूर्व पुलिस स्टेशन में 1 साल से अधिक समय से तैनात हैं।

अन्य ख़बरें

महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों से ही साकार होगा समरस समाज का सपना : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

अयोध्या में रामलला के दर्शन के समय में बड़ा बदलाव, एक नवंबर से सुबह चार बजे खुलेंगे मंदिर के कपाट

Newsdesk

महाकौशल दौरे पर 28 को आ रहे प्रवीण तोगड़िया, तैयारी तेज

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading