26.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिरी, 8 बच्चियों समेत 11 की माैत

Khandwa News – 03 Oct –  मध्य प्रदेश के खंडवा से बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिर गई। इस हादसे में 8 बच्चियों समेत 11 लोगों की मौत हो गई। करीब 20 से 25 लोगों के डूबने की जानकारी मिली है। बताया जा रहा है कि घटना पंधाना थाना क्षेत्र के अर्दला गांव की है, जहां दशहरा के दिन तालाब में दुर्गा प्रतिमा विसर्जित करने गए ट्रैक्टर-ट्रॉली को ड्राइवर ने एक पुलिया पर खड़ा किया था, वहीं से ट्रैक्टर-ट्रॉली पुलिया में पलट गई और यह हादसा हुआ।

इस हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत होने की बात सामने आई है, जिनमें ज्यादातर बच्चे शामिल हैं, फिलहाल मौके पर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मृतकों की संख्या और बढ़ने की आशंका है।

अन्य ख़बरें

सुबह से ही अधिकारियों के साथ मुस्तैद दिखे निगमायुक्त

Newsdesk

एक हफ्ते से पानी भरे प्लॉट में छिपा था 5 फीट का मगरमच्छ

Newsdesk

एक अंक की कमी से मेडिकल छात्र का साल बचाने पर हाईकोर्ट ने मांगा जवाब

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading