July 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिकवीडियो

गढ़ा पुलिस के हत्थे चढ़ा सोशल मीडिया पर ‘पुष्पा स्टाइल’ धमकी देने वाला बदमाश ‘मन्या सुर्वे’

Jabalpur Crime News। फिल्मी अंदाज़ में अपने विरोधियों को धमकाने वाला बदमाश सागर बाल्मीक उर्फ मन्या सुर्वे आखिरकार गढ़ा पुलिस की गिरफ्त में आ गया। आरोपी ने कुछ दिन पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वह फिल्म ‘पुष्पा’ की तर्ज पर कहता है— “काली मां की कसम, जैसे बकरे की बलि दी जाती है, वैसे रप्पा रप्पा काटूंगा एक एक को।”
वीडियो वायरल होते ही पुलिस हरकत में आ गई और गढ़ा थाना प्रभारी प्रसन्न शर्मा के नेतृत्व में एक टीम ने उसे मेडिकल कॉलेज के पास बड्डा दादा मैदान से गिरफ्तार कर लिया।

🔥 सोशल मीडिया पर खुलेआम धमकी

आरोपी मन्या सुर्वे कुछ दिन पहले एक हमले में घायल होकर अस्पताल में भर्ती था। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसने बदले की भावना से विरोधियों को सबक सिखाने की फिल्मी धमकी सोशल मीडिया पर डाल दी।
वीडियो में उसने साफ कहा कि वह दुश्मनों को एक-एक करके काटेगा। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उस पर निगरानी बढ़ा दी।

🔫 देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद

गढ़ा थाना पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को दबोचते समय उसके पास से एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस भी जब्त किए। पुलिस के अनुसार मन्या सुर्वे पर पहले से मारपीट, धमकी, हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर धाराओं के लगभग एक दर्जन केस दर्ज हैं।

😓 पकड़े जाने पर बदल गया सुर

गिरफ्तारी के बाद जब पुलिस ने आरोपी को इलाके में क्राइम सीन रिक्रिएट के लिए ले जाया, तो ‘गैंगस्टर’ बनने का घमंड’ उसके चेहरे से उतर चुका था। वह “अपराध करना पाप है, पुलिस हमारी बाप है” की रट लगाता हुआ चलता नजर आया।

अन्य ख़बरें

पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी दिल्ली में 20 बागी सांसदों से मिलेंगे, टीएमसी कर रही अयोग्य ठहराने की कोशिश

Newsdesk

नशे के खिलाफ जबलपुर में अनूठी पहल: 50 लोगों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प, मैहर यात्रा के लिए रवाना

Newsdesk

मातागुजरी महिला महाविद्यालय में उद्यमिता एवं कौशल विकास पर विद्यार्थी उन्मुखी कार्यक्रम आयोजित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading