34 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

मप्र के रतलाम में शराब पीने से 4 की मौत

रतलाम, 3 मई| मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई है। यह शराब जहरीली थी या कोई और कारण है, इसकी पुलिस जांच कर रही है। रतलाम के पुलिस अधीक्षक गौरव तिवारी ने रविवार को आईएएनएस को बताया कि जिले के दो अलग-अलग स्थानों रघुनाथगढ़ और भदवासा में दो-दो लोगों की मौत हुई है। दोनों ही स्थानों पर तीन-तीन लोगों ने एक साथ शराब पी थी, जिनमें से दो-दो लोगों की मौत हो गई। जिनका इलाज चल रहा है, वे बता रहे हैं कि उन्होंने शराब पी थी। बाद तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई।

तिवारी ने बताया कि यह जांच का विषय है कि शराब जहरीली थी या स्प्रिट थी। इसकी जांच की जा रही है। जिन लोगों का उपचार चल रहा है, उनके रक्त के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट आने पर ही पता चल सकेगा कि मौत का कारण क्या था।

अन्य ख़बरें

चक्रवात और आपात स्थितियों के लिए तटरक्षक बल पूरी तरह तैयार, समुद्र में बहकर आए मलबे पर नजर

Newsdesk

लॉन्च के 5 महीने के भीतर आधार ऐप के डाउनलोड 3.1 करोड़ के पार, 40 लाख लोगों ने मोबाइल नंबर किया अपडेट

Newsdesk

मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़; 100 सील पैक स्मार्टफोन बरामद, तीन गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading