17 C
Jabalpur
October 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

हैदराबाद में आवारा कुत्तों के हमले में दिव्यांग बच्चे की हालत गंभीर, तेलंगाना सीएम ने दिए कड़ी कार्रवाई के निर्देश

हैदराबाद, 3 दिसंबर। हैदराबाद में आवारा कुत्तों के झुंड द्वारा एक सात वर्षीय दिव्यांग बच्चे पर हमले की घटना के बाद तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने बुधवार को तुरंत कार्रवाई के आदेश दिए।



मंगलवार को हयातनगर स्थित शिवगंगा कॉलोनी में प्रेंमचंद नाम के बच्चे पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। बच्चा बोल नहीं सकता था, इसलिए वह मदद के लिए पुकार भी नहीं पाया। काफी देर तक कोई ध्यान नहीं दे पाया, लेकिन एक राहगीर ने कुत्तों से बच्चे को छुड़ाकर उसकी जान बचाई।

हमले में बच्चे के शरीर के कई हिस्सों पर गंभीर चोटें आई हैं और कुत्तों ने उसके एक कान का हिस्सा भी नोच लिया। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टर सर्जरी करने की तैयारी में हैं।

घटना की खबर पढ़ने के बाद दिल्ली में मौजूद मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी भावुक हो गए और उन्होंने मुख्य सचिव और सीएमओ अधिकारियों से बात कर बच्चे के बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने बच्चे के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

सीएम ने ग्रेटर हैदराबाद म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन के कमिश्नर को निर्देश दिया कि वे तुरंत अस्पताल पहुंचकर बच्चे और परिवार का हाल जानें तथा सरकार की ओर से हर संभव सहायता प्रदान करें। साथ ही शहर में आवारा कुत्तों की समस्या पर तत्काल नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाने को कहा। उन्होंने कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा नहीं होनी चाहिए।

बच्चे के माता-पिता मूल रूप से आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के रहने वाले हैं और पिछले तीन वर्षों से इलाके में किराए पर रह रहे हैं। पिता मजदूरी का कार्य करते हैं।

घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। क्षेत्र के पार्षद कोप्पुला नरसिम्हा रेड्डी ने ग्रेटर हैदराबाद म्यूनिसिपल कॉरपोरेशन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि कुत्तों की संख्या और कूड़े की समस्या पर समय रहते कार्रवाई न होने के कारण यह स्थिति बनी।.

अन्य ख़बरें

भोपाल में भाजपा का कांग्रेस कार्यालय पर प्रदर्शन

Newsdesk

मैरी और कजाकिस्तान की आईआईटीयू के बीच एआई और साइबर सुरक्षा अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए समझौता

Newsdesk

खेत की मेड़ पर मृत मिला चीतल, फेंसिंग में करंट से मौत की आशंका

Newsdesk

Leave a Comment

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading