May 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

भोपाल के वन विहार में नाइट सफारी की आज से शुरुआत

भोपाल, 4 मार्च (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के राष्ट्रीय उद्यान वन विहार में गुरुवार रात से नाइट सफारी की शुरुआत हो रही है। यहां सूर्यास्त के बाद चार घंटे तक पर्यटक वन विहार का भ्रमण कर आनंद ले सकेंगे। बताया गया है कि गुरुवार को सूर्यास्त के बाद राज्य के वन मंत्री कुंवर विजय शाह इसका शुभारंभ करने वाले हैं। पर्यटकों के लिए नाइट सफारी सूर्यास्त के बाद चार घंटे के लिए होगी।

वन विहार में नाइट सफारी की इच्छा रखने वाले पर्यटकों की लंबे समय से चली आ रही मांग अब पूरी होगी। पर्यटक रात्रि में वन विहार के वन्य-प्राणियों को देख सकेंगे। इस सफारी में भ्रमण के लिए पांच वर्ष तक के बच्चों पर कोई शुल्क नहीं है। पांच से 16 साल तक के किशोरों को 100 रुपए बतौर शुल्क देना हेागा, वहीं 16 साल से ज्यादा की आयु के लेागों का प्रवेष शुल्क 200 रुपए तय किया गया है।

बता दें कि प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वन विहार भ्रमण के दौरान आम जनता के लिये वन विहार में नाइट सफारी प्रारंभ करने के निर्देश दिये थे।

अन्य ख़बरें

फ्लाईओवर से गिरा मटेरियल ‘स्लरी’ था, मूल स्ट्रक्चर का हिस्सा नहीं.

Newsdesk

5 राज्यों में कुल कितने मुस्लिम कैंडिडेट्स चुनाव जीते

Newsdesk

ED के रडार पर कोलकाता पुलिस का बड़ा अफसर, रातों-रात जारी हुआ लुकआउट नोटिस; खूंखार अपराधी से जुड़े हैं तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading