22.5 C
Jabalpur
October 30, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

विद्यार्थियों को बस, टेक्सी किराए में मिलेगी 50 प्रतिशत छूट कलेक्टर की नए वर्ष 2026 की शुरुआत में विद्यार्थियों के हित में विशेष पहल

डिंडौरी :
कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने जिले की शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने तथा विद्यार्थियों को आवागमन में सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। नए वर्ष 2026 की शुरुआत में विद्यार्थियों के हित में की गई इस पहल के अंतर्गत जिले की समस्त शैक्षणिक संस्थाओं में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को विद्यालय एवं घर के बीच आने-जाने हेतु बस, टेक्सी किराए में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी।
छात्र-छात्राएं जिस बस से विद्यालय अथवा घर की यात्रा करेंगे, उस बस, टेक्सी के कंडक्टर को अपना विद्यालय परिचय पत्र (आईडी कार्ड) दिखाने पर उनसे आधा किराया ही लिया जाएगा।
कलेक्टर श्रीमती भदौरिया ने इस व्यवस्था के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु परिवहन अधिकारी को निर्देशित किया है कि जिले में संचालित समस्त बस, टेक्सी सेवाओं डिण्डौरी से मण्डला, डिण्डौरी से जबलपुर, डिण्डौरी-अमरकंटक सहित जिले की सभी सड़कों पर संचालित बसों, टेक्सी के मालिकों एवं कंडक्टरों को इस संबंध में लिखित सूचना जारी की जाए, ताकि विद्यार्थियों को बस, टेक्सी सेवा का लाभ सुनिश्चित रूप से मिल सके।
जिले के विद्यार्थियों को नियमित रूप से विद्यालय आने-जाने में आर्थिक राहत मिलेगी, साथ ही शिक्षा के प्रति उनकी निरंतरता एवं सहभागिता में भी वृद्धि होगी।

अन्य ख़बरें

मझौली के विष्णु वराह मंदिर के अतिक्रमण तीन महीने में हटाने होंगे

Newsdesk

रिहायशी इलाके में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा बरामद, 22 बोरियों में भरे सुतली बम सहित ₹2.50 लाख की सामग्री जब्त

Newsdesk

योगेश शिवहरे बने भाजयुमो जिलाध्यक्ष, अंकित ठाकुर को जिला महामंत्री की जिम्मेदारी

Newsdesk

Leave a Comment