May 6, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

मप्र में शुरू हुआ किसान महापंचायत और चौपाल का दौर

रतलाम, 5 मार्च (आईएएनएस)| केंद्र सरकार के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों को लामबंद करने के लिए मध्यप्रदेश में राजनीतिक दलों के नेताओं ने गैर-राजनीतिक किसान महापंचायत और चौपाल के आयोजन का सिलसिला शुरू कर दिया है। इसमें खास तौर पर कांग्रेस के नेताओं की बड़ी संख्या में हिस्सेदारी है। राज्य के रतलाम जिले में बुधवार और गुरुवार को किसान महापंचायत और चौपाल का आयोजन किया गया। इस महापंचायत और चौपाल में केंद्र सरकार पर जमकर हमले बोले गए। मंच पर किसान नेताओं ने अपनी बात कही और केंद्र के कृषि कानूनों को किसानों के खिलाफ बताया। साथ ही आंदोलन और संघर्ष के लिए तैयार रहने का आह्वान किया गया।

इन महापंचायत और चौपाल में मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया, अरुण यादव और किसान नेता गुरुनाम सिंह चढूनी मौजूद रहे।

अन्य ख़बरें

फ्लाईओवर से गिरा मटेरियल ‘स्लरी’ था, मूल स्ट्रक्चर का हिस्सा नहीं.

Newsdesk

5 राज्यों में कुल कितने मुस्लिम कैंडिडेट्स चुनाव जीते

Newsdesk

ED के रडार पर कोलकाता पुलिस का बड़ा अफसर, रातों-रात जारी हुआ लुकआउट नोटिस; खूंखार अपराधी से जुड़े हैं तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading