28.5 C
Jabalpur
September 11, 2026
सी टाइम्स
राष्ट्रीय

पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

पटना, 7 जनवरी  जस्टिस संगम कुमार साहू ने बुधवार को पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ले ली। लोकभवन के राजेंद्र मंडप में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संगम कुमार साहू के शपथग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री विजय सिन्हा, मंत्री विजय कुमार चौधरी, बिहार विधानसभा के अध्यक्ष प्रेम कुमार सहित कई मंत्री, उच्च न्यायालय के न्यायाधीश, वरिष्ठ अधिवक्ता, प्रशासनिक अधिकारी तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने पिछले साल दिसंबर महीने में हुई अपनी महत्वपूर्ण बैठक में जस्टिस संगम कुमार साहू के नाम की अनुशंसा केंद्र सरकार को भेजी थी। राष्ट्रपति की स्वीकृति मिलने के बाद केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्रालय ने उनकी नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी थी।

अन्य ख़बरें

ब्रिक्स शिखर सम्मेलन से पहले पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की अहम बैठक, द्विपक्षीय सहयोग और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा

Newsdesk

‘मनुष्य को सदैव सज्जनों की संगति करनी चाहिए’, प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर साझा किया सुभाषित

Newsdesk

ब्रिक्स समिट में विश्व कल्याण के ल‍िए मुद्दों पर सकारात्मक और सार्थक चर्चा होगी: पीएम मोदी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading