September 17, 2026
सी टाइम्स
क्राइमराष्ट्रीय

पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, वकीलों ने की जांच की मांग

पटना, 8 जनवरी  पटना सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से गुरुवार को हड़कंप मच गया। धमकी भरा संदेश मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बरती और एहतियात के तौर पर कोर्ट परिसर को खाली कराया गया। इस दौरान कुछ समय के लिए कोर्ट की कार्यवाही भी रोकनी पड़ी। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट में मौजूद वकीलों, कर्मचारियों और आम लोगों को बाहर निकाला गया। जानकारी के अनुसार, यह धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है। संदेश में कोर्ट को उड़ाने की बात कही गई, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस हरकत में आ गई।

पूरे परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और जांच शुरू कर दी गई। सिविल कोर्ट के अधिवक्ता अंशुमान ने घटना पर नाराजगी जताते हुए समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि इस मामले की गंभीर जांच होनी चाहिए, ताकि लोगों को पता चल सके कि इस तरह की गंदी हरकत कौन कर रहा है। उन्होंने कहा कि ठंड के इस मौसम में दूर-दराज से हजारों लोग अपने मामलों की सुनवाई के लिए कोर्ट आते हैं। ऐसे में जब इस तरह की घटनाएं होती हैं, तो न सिर्फ लोगों को मानसिक परेशानी होती है, बल्कि उनका आर्थिक नुकसान भी होता है।

उन्होंने बताया कि मेल के माध्यम से कोर्ट को उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे सभी वकीलों और मुवक्किलों में डर का माहौल है। एक अन्य अधिवक्ता अयान सोहेल ने कहा कि जब वे कोर्ट पहुंचे तो उन्हें जानकारी मिली कि किसी अपराधी द्वारा धमकी भरा ई-मेल कोर्ट को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि जब वे कोर्ट पहुंचे, तो सुरक्षा व्यवस्था के तहत सभी को बाहर निकाला जा रहा था। अधिवक्ता ने पुलिस से मांग की कि इस मामले की गहन जांच की जाए।

उन्होंने कहा कि बार-बार इस तरह के धमकी भरे मेल आना बेहद गंभीर विषय है और यह पता लगाया जाना चाहिए कि आखिर ऐसी मेल क्यों भेजी जा रही हैं और इसके पीछे कौन लोग हैं। फिलहाल पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं। कोर्ट परिसर की सघन तलाशी ली जा रही है और मेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।

अन्य ख़बरें

‘पीएम मोदी के लिए जन्मदिन का मतलब सेवा,’ मोदी स्टोरी ने बताया कैसे 17 सितंबर बना ‘सेवा दिवस’ का प्रतीक

Newsdesk

एक्जिम बैंक में बिजनेस डेवलपमेंट ऑफिसर पद पर नौकरी का सुनहरा मौका, 15 अक्टूबर तक करें आवेदन

Newsdesk

अन्नपूर्णा योजना की नई किस्त जारी, पीएम मोदी बोले-इससे महिलाओं का बढ़ता है आत्मविश्वास

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading