34 C
Jabalpur
June 22, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

राज्य शासन ने ट्रांसको एमडी सुनील तिवारी का कार्यकाल बढ़ाया


जबलपुर। मध्यप्रदेश शासन ने एमपी पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड (एमपी ट्रांसको) के प्रबंध संचालक पद पर पदस्थ सुनील तिवारी के कार्यकाल में छह माह की वृद्धि कर दी है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह विस्तार अस्थायी रूप से दिया गया है, जो अधिकतम छह महीने अथवा चयन समिति के माध्यम से नियमित प्रबंध संचालक की नियुक्ति होने तक, जो भी पहले घटित होगा, प्रभावी रहेगा।
बताया गया है कि ऊर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव नीरज मंडलोई ने इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी किए हैं। शासन के इस निर्णय को ट्रांसमिशन व्यवस्था की निरंतरता बनाए रखने और चल रही परियोजनाओं को गति देने की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सुनील तिवारी के नेतृत्व में एमपी ट्रांसको द्वारा विद्युत ट्रांसमिशन नेटवर्क के सुदृढ़ीकरण एवं संचालन से जुड़े कई कार्य प्रगति पर हैं। कार्यकाल विस्तार से इन योजनाओं को समयबद्ध रूप से आगे बढ़ाने में मदद

अन्य ख़बरें

यूबीटी के बागी सांसदों आए इधर तो बोले डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे, ‘ऑपरेशन टाइगर’ सफल हुआ

Newsdesk

तृणमूल ने बैंक खातों को फ्रीज करने के मामले में कलकत्ता हाई कोर्ट में याचिका दायर की

Newsdesk

लखनऊ कोचिंग इंस्टीट्यूट में भीषण आग से 14 की मौत, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने की पुष्टि

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading