September 16, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

अटल निलय जिला भाजपा कार्यालय में केंद्रीय बजट 2026-27 का होगा लाइव प्रसारण


प्रबुद्धजन सम्मेलन का होगा आयोजन केंद्रीय बजट पर होगी विशेष चर्चा
शहडोल- ‘अटल निलय’ जिला भाजपा कार्यालय में केंद्रीय बजट 2026-27 का होगा लाइव प्रसारण शनिवार को भाजपा जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट में जानकारी देते हुए बताया है कि 1 फरवरी 2026 को प्रस्तुत होने वाले 80 वें केंद्रीय बजट के संदर्भ में विकसित भारत 2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी की जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी द्वारा ‘अटल निलय’ जिला भाजपा कार्यालय में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण कामकाजी की गई बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी ने बताया कि 1 फरवरी दिन रविवार को केंद्र सरकार द्वारा बजट प्रस्तुत किया जाएगा बजट 2026-27 का लाइव प्रसारण जिला भाजपा कार्यालय में किया जाएगा बजट सत्र का लाइव प्रसारण देखने एवं प्रबुद्धजन सम्मेलन में इनकी रहेगी उपस्थित सांसद, विधायक गण, जनप्रतिनिधि, जिलाअध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, वरिष्ठ भाजपा नेता, मंडल अध्यक्ष गण, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार गण, जिले के संभ्रांत नागरिक गण, व्यापारी बंधु, डॉक्टर, एडवोकेट, इंजीनियर, चार्टर्ड अकाउंटेंट, किसान, महिलाएं, प्रबुद्धजैन, समाजसेवी  सहित भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ ज्येष्ठ श्रेष्ठ कार्यकर्ता गण उपस्थित रहेंगे। केंद्रीय बजट 2026-27 के लाइव प्रसारण के पश्चात शहडोल नगर के कमला नगर स्थित ‘अटल निलय’ जिला भाजपा कार्यालय में प्रबुद्धजन सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा इस आयोजन मे जिले व शहर प्रबुद्धजनों का सम्मान एवं केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर उपस्थित वक्ताओं द्वारा उद्बोधन एवं प्रबुद्ध जनों से बजट को लेकर प्रतिक्रिया एवं विशेष चर्चा की जाएगी।

*मनोज गुप्ता, राजेश पांडे, अमित बजाज बने संयोजक*

भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में केंद्रीय बजट 2026-27 के सफल क्रियान्वयन हेतु टोली का किया गया गठन जिला मीडिया प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि 1 फरवरी 2026 प्रस्तुत होने वाले बजट केंद्रीय बजट संबंधित प्रचार प्रसार एवं कार्यक्रमों का सुचारु रूप से संचालन हेतु जिला टोली का गठन किया गया है जिला टोली का गठन भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीमती अमिता चपरा जी द्वारा भाजपा जिला उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष राकेश पांडे, सह कोषाध्यक्ष अमित बजाज जी को संयोजक एवं सदस्य के रूप में जयप्रकाश गुप्ता राजकुमार खरया तो वही जिला मीडिया प्रभारी विनय केवट को मीडिया समन्वयक एवं सोशल मीडिया समन्वयक के रूप में रिकी विश्वकर्मा जी को दायित्व सौंपा गया है।

अन्य ख़बरें

जनजातीय नायकों के बलिदान दिवस की अभूतपूर्व तैयारियां

Newsdesk

बिना नंबर की कार से ढोई जा रही थी अंग्रेजी शराब

Newsdesk

कलेक्टर श्री सिंह ने किया नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading