September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

संयुक्त संचालक खेल ने किया खेल मैदानों का किया निरीक्षण


शहडोल 2 फरवरी 2026- संयुक्त संचालक “खेल” लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल श्री आलोक खरे ने शहडोल जिले के विचारपुर (मिनी ब्राज़ील) खेल परिसर, डिग्री कॉलेज शहडोल बुढार धनपुरी सहित अन्य खेल मैदानो का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खेल गतिविधियो की जानकारी ली तथा आवश्यक निर्देश संबंधित अधिकारियो को दिए। उन्होंने कहा कि शहडोल जिले के खिलाडी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर गांव, जिला, प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रहे है और ग्राम विचारपुर के  फुटबाल खिलाड़ियो ने अपनी प्रतिभा को विश्व स्तर पर  प्रदर्षन कर मिनी ब्राजील के नाम से पहचान बनाना यह गर्व की बात है। निरीक्षण के दौरान सहायक संचालक खेल रईस अहमद ने जर्मनी गए फुटबाल खिलाड़ियो एवं कोच के संबंध में भी विस्तृत जानकारी से अवगत कराया।

निरीक्षण के दौरान उमेश कुमार धुर्वे संयुक्त संचालक लोक शिक्षण शहडोल, संभागीय खेल अधिकारी सुदर्शन मिश्रा सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

अन्य ख़बरें

यूएन में भारत बोला- भारतीयों और अफगानों के बीच संबंध आधुनिक नक्शों और सीमाओं से भी पुराने

Newsdesk

निगमायुक्त ने सिविल लाइन, घंटाघर और मालगोदाम चौक का किया औचक निरीक्षण

Newsdesk

हाईकोर्ट बार में गणेश उत्सव पर महाआरती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading