September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

संपूर्णता अभियान 2.0 का किया गया शुभारंभ, दिलाई गई शपथ



शहडोल 3 फरवरी 2026- आकांक्षी विकासखंड गोहपारू (पाली-1) शहडोल में संपूर्णता अभियान 2.0 का शुभारंभ किया गया। संपूर्णता अभियान का शुभारंभ विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने मॉ सरस्वती के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

    कार्यक्रम में गोल्ड मेडल प्राप्त करने के लक्ष्य के साथ अभियान को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने, पशुपालन विभाग के संकेतक के अंतर्गत गौवंशों का एफएमडी टीकाकरण लाइव किया गया। साथ ही महिला एवं बाल विकास विभाग के संकेतक के अंतर्गत 6 माह से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को टीएचआर वितरण किया गया एवं उन्हीं बच्चों का वजन मापन भी लाइव किया गया।

विधायक ने शुभारंभ अवसर पर संपूर्णता अभियान 2.0 के अंतर्गत सभी संकेतकों को पूर्ण रूप से संतृप्त करने की सामूहिक शपथ भी ली गई एवं संपूर्णता अभियान 2.0 की रूपरेखा पर प्रकाश डाला गया तथा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कुल 6 संकेतकों महिला एवं बाल विकास विभाग के 4 संकेतक, शिक्षा विभाग का 1 संकेतक तथा पशुपालन (वेटनरी) विभाग का 1 संकेतककृको निर्धारित समय-सीमा, अर्थात 14 अप्रैल 2026 से पूर्व संतृप्त करने हेतु प्रेरित किया गया।

शुभारंभ कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री शिवम प्रजापति, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती फूलवती सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री काजोल सिंह,  मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री सुधीर दिनकर सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी वं बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार मिश्रा ने किया।

अन्य ख़बरें

यूएन में भारत बोला- भारतीयों और अफगानों के बीच संबंध आधुनिक नक्शों और सीमाओं से भी पुराने

Newsdesk

निगमायुक्त ने सिविल लाइन, घंटाघर और मालगोदाम चौक का किया औचक निरीक्षण

Newsdesk

हाईकोर्ट बार में गणेश उत्सव पर महाआरती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading