28.2 C
Jabalpur
April 3, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय में एक सप्ताह का कृषि प्रशिक्षण आयोजित


====
शहडोल 3 फरवरी 2026 — पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय, नवलपुर परिसर में कृषि संकाय द्वारा प्रधानमंत्री उषा योजना के अंतर्गत “कृषि एवं संबद्ध गतिविधियाँ” विषय पर एक सप्ताह का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जो 6 फरवरी 2026 तक चलेगा।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को कृषि क्षेत्र में व्यावहारिक, रोजगारोन्मुख एवं उद्यमशील कौशल प्रदान करना है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कुलगुरु प्रो. रामशंकर ने कहा कि कृषि भारत की आत्मा है और आज की शिक्षा का लक्ष्य कृषि को रोजगार से जोड़ना होना चाहिए। पीएम उषा योजना के माध्यम से विद्यार्थियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण देना एक सार्थक पहल है, जिससे उनमें उद्यमशील सोच विकसित होगी।
संकायाध्यक्ष विज्ञान प्रो. प्रवीण शर्मा ने कहा कि आज के समय में कृषि केवल परंपरा नहीं, बल्कि आधुनिक तकनीक से जुड़ा एक बड़ा अवसर है। ऐसे प्रशिक्षण विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं। विश्वविद्यालय का यह प्रयास प्रशंसनीय एवं समयोचित है।
इस अवसर पर डीन साइंस प्रो. प्रवीण शर्मा, वैज्ञानिक दीपक चौहान एवं प्रो. प्रमोद कुमार पाण्डेय ने भी प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित किया।
प्रशिक्षण के दौरान मशरूम उत्पादन, उद्यानिकी प्रवर्धन एवं नर्सरी प्रबंधन, कृषि से जुड़ी शासकीय योजनाओं की जानकारी, वर्मी कम्पोस्ट एवं एजोला (जीवित उर्वरक), मृदा नमूना संग्रह एवं विश्लेषण तथा सतत जैविक खेती जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में डॉ. रचना दुबे, जिला समन्वयक सेडमैप रवि कुमार वर्मा सहित विश्वविद्यालय के बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

नारकोटिक्स ड्रग की समस्या से देश को मुक्त कराये जाने के प्रयास हेतु एन.डी.पी.एस. एक्ट की सख्त कार्यवाही

Newsdesk

……
जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिले में जल मंदिरो का किया गया शुभारंभ

Newsdesk

आरक्षक की तत्परता से रास्ता भटके  मासूम को परिजनों ने पाया सकुशल और सुरक्षित

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading