29.9 C
Jabalpur
June 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

महर्षि महेश योगी वार्ड में विकास कार्यों की सौगात महापौर और पूर्व मंत्री ने किया भूमिपूजन व लोकार्पण



जबलपुर। नगर के विकास को नई गति देते हुए महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ और पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं विधायक अंचल सोनकर ने निगमाध्यक्ष रिकुंज विज, एम.आई.सी. सदस्यों और वार्ड पार्षदों के साथ महर्षि महेश योगी वार्ड में लगभग 1 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया। इस अवसर पर वार्ड के नागरिकों को कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों की सौगात मिली।
कार्यक्रम के तहत आलोक नगर पार्क का लोकार्पण किया गया, जिसे महापौर ने वार्ड के नागरिकों को समर्पित किया। महापौर जगत बहादुर सिंह ‘अन्नू’ ने कहा कि यह पार्क बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों सभी के लिए उपयोगी होगा। यहां टहलने, व्यायाम और स्वास्थ्य लाभ के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित की गई हैं, जिससे नागरिकों को स्वच्छ वातावरण में समय बिताने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य केवल बुनियादी सुविधाएं देना ही नहीं, बल्कि नागरिकों के जीवन स्तर को बेहतर बनाना भी है।
पूर्व मंत्री अंचल सोनकर ने कहा कि आलोक नगर पार्क के लोकार्पण से क्षेत्रवासियों को बड़ी सुविधा मिली है। अब लोग सुबह-शाम यहां आकर स्वास्थ्य लाभ ले सकेंगे। उन्होंने बताया कि शहर के हर वार्ड में इसी तरह के विकास कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।
कार्यक्रम के दूसरे चरण में पुष्पक नगर उद्यान में विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। महापौर और पूर्व मंत्री ने बताया कि यहां शीघ्र ही एक सुंदर, सुव्यवस्थित और आधुनिक पार्क तैयार किया जाएगा, जो क्षेत्रीय नागरिकों के लिए उपयोगी होगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पार्षद, जनप्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश के मंदसौर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार की ट्रक से टक्कर: चार की मौत, दो घायल

Newsdesk

पत्रकारों को धमकी देने के मामले में एकनाथ शिंदे ने संजय दीना पाटिल को लगाई फटकार, माफी मांगने को कहा

Newsdesk

आकाशीय बिजली का कहर: एक भैंस की मौत, दूसरी गंभीर घायल, किसान को लाखों का नुकसान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading