29.9 C
Jabalpur
June 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

यातायात व्यवस्था को सुधारने अतिक्रमण हटाए गए



जबलपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को सुदृढ करने नगर निगम द्वारा लगातार अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाकर मार्गो को अतिक्रमण मुक्त किया जा रहा है। निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के द्वारा तैयार कार्य योजना के अनुरूप अतिक्रमण शाखा द्वारा प्रतिदिन शहर भर में कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई की इसी श्रृंखला में आज निगम मजिस्ट्रेट अरूण कुमार गोयल की अगुवाई में नगर निगम टीम के द्वारा कार्यवाही की गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार अतिक्रमण प्रभारी मनीष कुमार तड़से ने बताया कि अतिक्रमण टीम ने इंदिरा मार्केट से लेकर रेलवे स्टेशन परिसर तक सघन अभियान चलाया, मौके पर ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ 7 हजार रुपये की चालानी कार्रवाई की गई और फुटपाथ और सड़कों पर अवैध रूप से रखी गई सामग्री को निगम ने जब्त कर लिया है।
उन्होंने बताया कि निगम की टीम ने कई ऐसे हॉटस्पॉट्स को निशाना बनाया जहाँ लंबे समय से यातायात बाधित हो रहा था, आई.टी.आई. चुंगी नाका से एक टेंट हाउस द्वारा सार्वजनिक मार्ग पर किए गए अतिक्रमण को हटाया गया और संचालक पर जुर्माना लगाया गया। शहर को अतिक्रमण मुक्त और सुगम यातायात के लिए की जा रही कार्यवाही के क्रम में आज फिर समदड़िया मोल सिविक सेंटर के सामने पुनः कार्यवाही की गई, छोटी लाइन वासु होटल के आस-पास के इलाके अस्थाई अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई, रामपुर छापर पर यातायात में बाधित आम रास्ते पर किया जा रहा अनधिकृत अतिक्रमण ध्वस्त किया गया, दंगल मैदान में बन रही सार्वजनिक बाउंड्रीवॉल के निर्माण में बाधित ठेले टपरे वालो को हटाया गया।
कार्यवाही के समय सहायक अतिक्रमण निरोधक अधिकारी अखिलेश सिंह भदौरिया, श्रीमती एकता रघुवंशी, सहायक परिवहन एवं यातायात प्रबंधन अधिकारी दीपेंद्र सिंह रावत, दल प्रभारी एवं कर्मचारीगण  लक्ष्मण कोरी, नदीम खान, जोसफ प्रवीण, अंकित पारस, वीरेंद्र मिश्रा, कुलदीप त्रिपाठी, दुर्गा राव, अभिषेक समुद्रे, ब्रज किशोर तिवारी एवं अन्य संबंधित स्टाफ उपस्थित रहा।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश के मंदसौर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार की ट्रक से टक्कर: चार की मौत, दो घायल

Newsdesk

पत्रकारों को धमकी देने के मामले में एकनाथ शिंदे ने संजय दीना पाटिल को लगाई फटकार, माफी मांगने को कहा

Newsdesk

आकाशीय बिजली का कहर: एक भैंस की मौत, दूसरी गंभीर घायल, किसान को लाखों का नुकसान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading