29.9 C
Jabalpur
June 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सिगरेट पीने से रोका तो भड़के युवक, पेट्रोल पंप कर्मियों पर चाकू से हमला



जबलपुर। गौर-सालीवाड़ा मुख्य मार्ग स्थित रिलायबल पेट्रोल पंप पर शनिवार शाम सिगरेट पीने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। मोटरसाइकिल से पहुंचे युवकों ने पेट्रोल पंप कर्मियों के साथ पहले विवाद किया और बाद में चाकू से हमला कर दिया, जिससे दो कर्मचारी घायल हो गए। घटना के बाद आरोपियों ने पत्थरबाजी भी की और मौके से फरार हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों और घायल कर्मचारी मुकुंद यादव के अनुसार, बाइक सवार युवक पेट्रोल पंप पर सिगरेट पीते हुए पहुंचे थे। पेट्रोल पंप पर आग लगने की आशंका को देखते हुए कर्मचारियों ने उन्हें सिगरेट बुझाने और फेंकने के लिए कहा। इसी बात पर युवक भड़क गए और कर्मचारियों से झूमा-झटकी करने लगे।

कुछ ही देर में युवकों के अन्य साथी भी वहां पहुंच गए। इनमें से तीन युवक चाकू लिए हुए थे। उन्होंने पेट्रोल पंप कर्मचारियों पर हमला कर दिया, जिससे दो कर्मचारी घायल हो गए। जब पंप स्टाफ ने हमलावरों का विरोध किया, तो आरोपियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिससे मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

घटना की सूचना मिलते ही गौर पुलिस चौकी का बल मौके पर पहुंचा, लेकिन तब तक सभी आरोपी फरार हो चुके थे। पुलिस ने घायल कर्मचारियों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज भी सामने आए हैं, जिनके आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश के मंदसौर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार की ट्रक से टक्कर: चार की मौत, दो घायल

Newsdesk

पत्रकारों को धमकी देने के मामले में एकनाथ शिंदे ने संजय दीना पाटिल को लगाई फटकार, माफी मांगने को कहा

Newsdesk

आकाशीय बिजली का कहर: एक भैंस की मौत, दूसरी गंभीर घायल, किसान को लाखों का नुकसान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading