29.9 C
Jabalpur
June 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

युवा पूरी निष्ठा से कार्य करें, संगठन उनकी चिंता स्वयं करेगा



भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का प्रथम आगमन पर भव्य स्वागत

जबलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर का शनिवार को प्रथम बार संस्कारधानी जबलपुर आगमन हुआ। इस अवसर पर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने डुमना विमानतल पर उनका भव्य स्वागत किया। इसके पश्चात उन्होंने रानी दुर्गावती, शंकर शाह एवं रघुनाथ शाह की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया।
श्याम टेलर पीएम श्री महाकौशल महाविद्यालय में आयोजित केंद्रीय बजट 2026 की परिचर्चा में शामिल हुए, जहाँ उन्होंने बजट को आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत की दिशा में दूरदर्शी बताया। उन्होंने कहा कि यह बजट युवाओं, शिक्षा, रोजगार और उद्योगों को नई गति देने वाला है।
भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भाजपा में कार्यकर्ताओं का मूल्यांकन जाति, संसाधन या परिवार से नहीं बल्कि वैचारिक प्रतिबद्धता और संगठन के प्रति समर्पण से होता है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे पूरी निष्ठा से कार्य करें, संगठन उनकी चिंता स्वयं करेगा।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, “कड़ी धूप हो या आधी रात, युवा मोर्चा सबके साथ—यही हमारा मंत्र है।” उन्होंने जबलपुर के कार्यकर्ताओं की अनुशासनप्रियता और ऊर्जा की सराहना करते हुए इसे ऐतिहासिक परंपरा बताया।
इस दौरान मार्ग में जगह-जगह स्वागत मंच, ढोल-नगाड़े, फूल-मालाएं और आतिशबाजी के साथ कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर भी माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में भाजयुमो के जिला एवं ग्रामीण अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश के मंदसौर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर कार की ट्रक से टक्कर: चार की मौत, दो घायल

Newsdesk

पत्रकारों को धमकी देने के मामले में एकनाथ शिंदे ने संजय दीना पाटिल को लगाई फटकार, माफी मांगने को कहा

Newsdesk

आकाशीय बिजली का कहर: एक भैंस की मौत, दूसरी गंभीर घायल, किसान को लाखों का नुकसान

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading