36.1 C
Jabalpur
June 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

फरार आरोपियों की गिरफ्तारी पर किया इनाम घोषित



जबलपुर। जिले में अपराध नियंत्रण और फरार आरोपियों की धरपकड़ को तेज करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने विभिन्न थानों के मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों की गिरफ्तारी पर नकद इनाम घोषित किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर संबंधित थाना प्रभारियों को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष टीमें गठित करने को कहा गया है।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार विजयनगर थाना अंतर्गत अपराध क्रमांक 533/25 (धारा 109, 296(2), 351(3), 115(2), 117(2), 3(5) बीएनएस) में फरार चल रहे आरोपी सचिन पटेल पिता रोकड़ पटेल निवासी मकान नंबर 622 विजयनगर तथा भानू पटेल पिता मोहन पटेल निवासी ग्राम बेनीखेड़ा थाना पाटन की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रत्येक पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
इसी तरह सिविल लाइन थाना अंतर्गत अपराध क्रमांक 80/25 (धारा 296, 115(2), 109, 3(5) बीएनएस) में फरार आरोपियों वेद रजक पिता व्ही.पी. रजक उम्र 35 वर्ष एवं आशुतोष रजक पिता रमेश रजक उम्र 35 वर्ष, दोनों निवासी आईजी कम्पाउंड सिविल लाइन की गिरफ्तारी पर भी प्रत्येक पर 5-5 हजार रुपये का इनाम रखा गया है।
वहीं हनुमानताल थाना अंतर्गत अपराध क्रमांक 59/26 (धारा 64(2) एम बीएनएस) के फरार आरोपी कीब्रिया अंसारी पिता छिद्दी समोसा उम्र 45 वर्ष निवासी पचकुईया जोगी मोहल्ला पहाड़िया 16 क्वार्टर हनुमानताल की गिरफ्तारी पर 4 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है।
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को इन फरार आरोपियों के संबंध में कोई भी जानकारी प्राप्त हो तो वह नजदीकी थाना या पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित करे। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।
एसपी ने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के तहत इनामी घोषित किए गए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के लिए विशेष टीमों को सक्रिय किया गया है और लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का दावा है कि आने वाले दिनों में फरार आरोपियों को पकड़कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

अन्य ख़बरें

12 शांति समझौतों और 10 हजार उग्रवादियों के आत्मसमर्पण से बदली पूर्वोत्तर की तस्वीर: सीएम सरमा

Newsdesk

परभणी के हनुमान मंदिर में सभा मंडप की छत गिरी, हादसे में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई है

Newsdesk

प्रधानमंत्री मोदी ने ओडिशा को दी 47,600 करोड़ रुपए की सौगात, किया विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading