July 27, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

टैक्स कलेक्टर 3 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार लोकायुक्त की कार्रवाई से नगर निगम में मचा हड़कंप



जबलपुर। नगर निगम में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। लोकायुक्त टीम ने रांझी जोन कार्यालय में पदस्थ एक टैक्स कलेक्टर को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई से नगर निगम महकमे में हड़कंप मच गया है और कर्मचारियों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपी टैक्स कलेक्टर चन्द्रभान नोनिया, लाला लाजपत राय वार्ड क्रमांक 70 में पदस्थ है। उसने एक नागरिक से उसके काम को निपटाने के एवज में रिश्वत की मांग की थी। परेशान फरियादी ने इसकी शिकायत लोकायुक्त पुलिस जबलपुर से की, जिसके बाद टीम ने मामले का सत्यापन किया और शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप की योजना बनाई।
मंगलवार को लोकायुक्त टीम ने पूरी रणनीति के तहत फरियादी को तय राशि के साथ रांझी जोन कार्यालय भेजा। जैसे ही टैक्स कलेक्टर ने फरियादी से तीन हजार रुपये की रिश्वत ली, पहले से तैनात लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी के हाथों पर केमिकल परीक्षण किया गया, जिसमें रिश्वत लेने की पुष्टि हुई।
लोकायुक्त अधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। टीम द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है और उससे जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने पूर्व में भी इस तरह की गतिविधियों को अंजाम दिया है या नहीं।
इस कार्रवाई के बाद नगर निगम के कर्मचारियों में दहशत का माहौल है। वहीं लोकायुक्त पुलिस का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी सरकारी कर्मचारी द्वारा रिश्वत मांगे जाने पर आमजन बिना डर के शिकायत कर सकते हैं।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश के 68 कॉलेज में शुरू हो रहा है एआई सर्टिफिकेट कोर्स : इंदर सिंह परमार

Newsdesk

गुरु केवल शिक्षा नहीं, जीवन को दिशा भी देते हैं, गुरुजनों के आदर्शों को जीवन में उतारें : योगी आदित्यनाथ

Newsdesk

प्रधानमंत्री ने “मन की बात” में देश में हो रहें सकारात्मक और सृजनात्मक कार्यों का किया उल्लेख

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading