July 26, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कारगिल विजय दिवस पर एनसीसी कैडेटों ने वीर शहीदों को दी श्रद्धांजलि



     कारगिल विजय दिवस के अवसर पर 26 जुलाई को पीएम श्री महाविद्यालय बालाघाट की राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) इकाई द्वारा वीर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अशोक कुमार मराठे के संरक्षण एवं 6 एमपी बटालियन एनसीसी के कमान अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल विनीत कमल गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ। कार्यक्रम का संचालन एनसीसी अधिकारी डॉ. गजानन कटरे के नेतृत्व में किया गया, जबकि मंच संचालन यूओ तनु काटेकर ने किया।

    कार्यक्रम में सीक्यूएमएस आदर्श कुर्वे ने कारगिल विजय दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के वीर जवानों द्वारा प्रदर्शित अदम्य साहस, शौर्य, पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान का उल्लेख किया। उन्होंने कैडेटों से अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रसेवा की भावना को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।

       इस अवसर पर डॉ. डुलेश्वरी टेंभरे ने कारगिल विजय दिवस के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए वीर शहीदों के अद्वितीय बलिदान को याद किया। वहीं राहुल जोशी ने अपने संबोधन में कारगिल के अमर वीरों के साहस और त्याग को नमन करते हुए युवाओं से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए देशसेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का संदेश दिया।

     कार्यक्रम के दौरान सभी एनसीसी कैडेटों, प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों ने कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित रहने का संकल्प लिया।


     कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक, एनसीसी कैडेट एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

प्रधानमंत्री ने “मन की बात” में देश में हो रहें सकारात्मक और सृजनात्मक कार्यों का किया उल्लेख

Newsdesk

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि, मध्य भारत एरिया मुख्यालय में हुआ सैन्य सम्मान समारोह

Newsdesk

आकाशीय बिजली का कहर: उरतान में एक साथ 10 से 12 मवेशियों की मौत

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading