23.2 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

पैक्स कर्मचारियों के लिए नाबार्ड द्वारा दो दिवसीय सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन सम्पन्न


====
शहडोल  23 फरवरी 2026-जिला सहकारी केन्द्रीय सहकारी बैंक मर्यादित शहडोल के सभागार में नाबार्ड के सहयोग से सॉफ्टकाब योजना अंतर्गत बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) के कर्मचारियों के लिए दो दिवसीय सहकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 20 एवं 21 फरवरी 2026 को किया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस.के. यादव द्वारा की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहकारी प्रशिक्षण केन्द्र जबलपुर के प्राचार्य श्री व्ही.के. बर्वे तथा विशिष्ट अतिथि सहायक आयुक्त सहकारिता जिला शहडोल श्री अभय सिंह उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण सत्र के दौरान प्राचार्य श्री व्ही.के. बर्वे द्वारा सहकारी संस्थाओं में पैक्स कंप्यूटराइजेशन की आवश्यकता एवं महत्व, डिजिटलीकरण से होने वाले लाभ, संस्था के सेवा नियमों तथा व्यवसाय विविधीकरण विषय पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। इस अवसर पर सहकारी प्रशिक्षण केन्द्र के सहयोगी श्री जय कुमार दुबे भी उपस्थित रहे।
जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित शहडोल से पैक्स कंप्यूटराइजेशन हेतु नियुक्त मास्टर ट्रेनर एवं फील्ड कक्ष प्रभारी श्री रामसुशील शुक्ला द्वारा कंप्यूटराइजेशन के क्रियान्वयन से संबंधित आवश्यक तकनीकी जानकारी दी गई। वहीं बैंक के मार्केटिंग प्रभारी श्री शिवप्रसाद चौधरी द्वारा व्यवसाय विविधीकरण के माध्यम से समितियों को होने वाले आर्थिक लाभों की जानकारी साझा की गई।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन अवसर पर उपस्थित सभी समिति प्रबंधकों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए गए।  श्री जय कुमार दुबे द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

अन्य ख़बरें

माँ कर्मा देवी चौक का भव्य लोकार्पण, साहू समाज ने जताया गौरव और सम्मान

Newsdesk

डूब क्षेत्र से महज 20 फीट दूरी पर बन रहा स्कूल भवन, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Newsdesk

यादव समाज ने धूमधाम से मनाई राधा अष्टमी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading