28.5 C
Jabalpur
September 15, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

4 संभागों में विशेष टैक्स शिविर का आयोजन आज



*शिविरों के माध्यम से करदाताओं को बकाया करों की राशि जमा करने में मिलेगी सुविधा*

*आज आयोजित गढ़ा, छोटी लाईन फाटक, रॉंझी और मुख्यालय के शिविर में करदाता बकाया करों की राशि जमा करने के साथ कर संबंधी त्रुटियों का भी करवा सकते हैं सुधार*

*अपना बकाया करों की राशि जमा कर बने जिम्मेदार नागरिक और करें शहर विकास में सहयोग – निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार*

जबलपुर। शहर के विकास को गति देने और करदाताओं की सुविधाओं को सर्वोपरि रखते हुए, नगर निगम जबलपुर द्वारा आज 4 प्रमुख संभागों में सुबह 10ः30 बजे से 05ः30 बजे तक विशेष टैक्स शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार ने बताया कि गढ़ा, छोटी लाइन फाटक, रांझी और निगम मुख्यालय में लगने वाले इन शिविरों का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को एक ही छत के नीचे टैक्स जमा करने और उससे जुड़ी समस्याओं के समाधान की सुविधा प्रदान करना है।

*सुविधा और समाधान एक साथ*

निगमायुक्त श्री अहिरवार ने बताया कि व्यस्तम दिनचर्या के कारण नागरिकगण समय पर कर जमा नहीं कर पाते है। जिसके लिए शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शिविर में करदाता न केवल अपना बकाया टैक्स जमा कर सकते हैं, बल्कि यदि उनके कर संबंधी विवरण में कोई त्रुटि या सुधार की आवश्यकता है, तो उसे भी तुरंत ठीक करवा सकते हैं।

*जिम्मेदार नागरिक, विकसित शहर*

निगमायुक्त श्री अहिरवार ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा कि, “टैक्स से प्राप्त राशि सीधे तौर पर शहर की सड़कों, सफाई व्यवस्था और अन्य बुनियादी ढांचों के सुधार में उपयोग की जाती है। इन शिविरों का लाभ उठाकर बकाया राशि जमा करें और जबलपुर को एक आदर्श और विकसित शहर बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

अन्य ख़बरें

मध्य प्रदेश में 7,500 से ज्यादा मेधावी विद्यार्थियों को कल मिलेगी स्कूटी, योजना पर करीब ₹200 करोड़ का प्रावधान

Newsdesk

राइट टाउन के रेस्तरां में मिला एक दिन पुराना पका चावल और कथित प्रतिबंधित एनालॉग चीज, 19 किलो पैकेट जब्त, नोटिस की कार्रवाई शुरू

Newsdesk

धम्म संस्था का मुख्य उद्देश्य शीलवान समाज का निर्माण, सभी पदाधिकारी उद्देश्य की पूर्ति के लिये निष्ठा से कार्य

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading