अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आदिवासी पनिका समाज विकास संगठन संभाग रीवा, शहडोल द्वारा मातृशक्तियों का किया सम्मान।दिनांक 8 मार्च 2026 को संगठन के संभागीय सचिव श्री के डी सोनवानी जी संभागी कोषाध्यक्ष श्री एस आर पुरी जी जिला अध्यक्ष शहडोल श्री बी डी मौर्य जी,जिला सचिव राम सुनील पनिका जी आयोजन समिति के अध्यक्ष श्रीमती प्रभावती दास जी की उपस्थिति में एस पैलेस शहडोल के हाल में सैकड़ो मातृशक्तियों के समक्ष भारत माता सावित्रीबाई फुले सरोजिनी नायडू महारानी लक्ष्मीबाई एवं जगवा देवी पनिका के छायाचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम में उपस्थित सभी मातृशक्तियों का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। मातृशक्तियों के सम्मान में संभागीय सचिव श्री के डी सोनवानी जी ने अपने सारगर्वित उद्बोधन में मातृशक्तियों का सम्मान करते हुए कहा कि समाज और संगठन की विकास तभी संभव है जब हमारे मातृशक्तियों की सहयोग और मान-सम्मान बना रहेगा। संबोधन में ही संभागीय कोषाध्यक्ष श्री एस आर पुरी जी द्वारा अपने उद्बोधन में कहा गया कि किसी भी राष्ट्र और देश की उन्नति तभी संभव है जब हमारी माताएं बहन बेटियों की भागीदारी सुनिश्चित बनी रहेगी। वहीं शहडोल जिला अध्यक्ष श्री बी डी मौर्य जी उपस्थिति मातृशक्तियों के श्री चरणों में नमन करते हुए रामचरितमानस के एक चौपाई का वाचन करते हुए अपना उद्बोधन शुरू किया = जननी सम जानहिं पर नारी। तिन्ह के मन सुभ सदन तुम्हारे।। के साथ उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा की मातृशक्ति ही इस संसार में सब कुछ और श्रेष्ठ है। नारी की बिना संसार की कल्पना भी नहीं की जा सकती है, भारतीय संस्कृति की पहचान नारी ही है, शक्ति की रूप नारी है, ज्ञान की प्रथम पाठशाला नारी है, ममता की मूर्ति नारी है। जिस घर में नारी का सम्मान और पूजा होती है वह घर संसार और स्वर्ग में अलौकिक और अद्वितीय होता है। आयोजन समिति के अध्यक्ष श्रीमती प्रभावती दास जी ने अपने संबोधन में कहा कि आज बहन बेटियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है अपनी ज्ञान और शक्ति से विश्व के हर स्थान में प्रतिभा की परचम लहरा रही है। इन्हें सहयोग और सपोर्ट की जरूरत है। कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. गीता टांडिया जी ने अपने उद्बोधन में मातृशक्तियों से नशा को दूर करने एवं शिक्षा स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने की बात कही। वही सहायक प्राध्यापक डॉ. प्रीति मलैया कुमारी सर्वन्या सोनवानी सरिता मोंगर मुन्नालाल मौर्य शोभन पनिका संजय मौर्य संतोषी सहायक प्राध्यापक वैष्णवी दारको सरला सुहागा सोनवानी मातृशक्तियों ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम में उपस्थित मातृशक्तियों में विमला गौरी रानी गौरी इंदिरा रामवती रीता सुमन शिवानी शुभि निरसिया अनु राजमुनि रेखा संत तारा जिया चंपा श्यामबाई देवती बिसहनी प्रियंका सोनिया पार्वती सुमित्रा हीरावती सुनीता मायावती ममता शिल्पा इंदिरा पुष्पा रामबाई रानी शांति गेंदाबाई ललिता मनप्रभा लीलाबाई सुनीता दीवान पार्वती कलीसिया मंगलेश सुनीता पनारिया माया उर्मिला सोनवानी आदि। मातृशक्तियों की कार्यक्रम में विशेष योगदान रहा। पुष्पा सूटी एवं मंगलेश बघेल की स्वागत गीत से पूरी सभा तालियों की गड़गड़ा से गूंज उठी। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती मीरा दारको द्वारा की गई कार्यक्रम की व्यवस्था श्री श्यामलाल मोगरे द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अंत में सभी मातृशक्तियों को सुरुचि पूर्ण भोजन के साथ उपस्थित सभी मातृशक्तियों को उपहार स्वरूप लंच डिब्बा मिष्ठान देकर सम्मानित किया गया।


