23.1 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बुढ़ार जनपद पंचायत  के सेक्टर-2 में एक दिवसीय प्रस्फुटन समितियों का प्रशिक्षण सम्पन्न


शहडोल 10 मार्च 2026- मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद  के तत्वाधान में बुढ़ार जनपद पंचायत के सेक्टर-2 ग्राम पकरिया में एक दिवसीय प्रस्फुटन समितियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया।  जिला समन्वयक जन अभियान परिषद श्री विवेक पाण्डेय द्वारा मध्यप्रदेश जन अभियान की परिकल्पना, स्वैच्छिक सामूहिकता एवं स्वावलंबन  के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि  स्वैच्छिक संस्थाओ के गठन का उदेश्य  विभिन्न चरणो में ग्राम विकास के अवधारणा को  अमलीजामा पहनाना है। शासन द्वारा संचालित योजनाओ का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा समाजिक कार्याें के उत्तरदायित्वो का निर्वहन करना  प्रमुख उदेश्य है। इस अवसर पर प्रस्फुटन समितियो  के दस्तावेजीकरण  के संबंध में भी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण कार्यक्रम में  प्रमाण पत्र भी वितरित किये गए।
प्रशिक्षण में सरपंच ग्राम पंचायत पकरिया श्रीमती रेखा चैधरी, समाजसेवी श्री अर्जुन सोनी, नवांकुर समिति के श्रीमती मीनू जैन, प्रशिक्षक श्री चंद्रशेखर वर्मा,पूर्णिमा मुखर्जी सहित प्रस्फुटन समिति के सदस्य नवांकुर सखी उपस्थित रहें।

अन्य ख़बरें

माँ कर्मा देवी चौक का भव्य लोकार्पण, साहू समाज ने जताया गौरव और सम्मान

Newsdesk

डूब क्षेत्र से महज 20 फीट दूरी पर बन रहा स्कूल भवन, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Newsdesk

यादव समाज ने धूमधाम से मनाई राधा अष्टमी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading