September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

कलेक्टर के निर्देश पर सख्त कार्रवाई, अग्रोहा लॉन और साईं रेसिडेंसी से घरेलू गैस सिलेंडर जब्त

सिवनी – जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग को रोकने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के निर्देशन में प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है।
प्रशासन द्वारा पूर्व में लॉन संचालकों, केटरर्स और होटल संचालकों की बैठक आयोजित कर उन्हें स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया था कि घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग किसी भी स्थिति में व्यवसायिक कार्यों में न किया जाए। इसके बावजूद निरीक्षण के दौरान नियमों का उल्लंघन सामने आया।
जांच के दौरान अग्रोहा लॉन और साईं रेसिडेंसी में घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग किया जाना पाया गया। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए राजस्व एवं खाद्य आपूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने दोनों स्थानों से एक-एक घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किया।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यवसायिक उपयोग नियमों के विरुद्ध है और ऐसा पाए जाने पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
साथ ही प्रशासन ने रेस्टोरेंट, लॉन संचालकों और केटरर्स सहित सभी व्यवसायिक उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे घरेलू गैस सिलेंडरों का उपयोग न करें तथा गैस के स्थान पर निर्धारित व्यावसायिक गैस सिलेंडर या वैकल्पिक ईंधन का उपयोग करें।
प्रशासन ने यह भी संकेत दिए हैं कि आगामी दिनों में ऐसे प्रतिष्ठानों पर निरीक्षण अभियान और तेज किया जाएगा, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित किया जा

अन्य ख़बरें

यूएन में भारत बोला- भारतीयों और अफगानों के बीच संबंध आधुनिक नक्शों और सीमाओं से भी पुराने

Newsdesk

निगमायुक्त ने सिविल लाइन, घंटाघर और मालगोदाम चौक का किया औचक निरीक्षण

Newsdesk

हाईकोर्ट बार में गणेश उत्सव पर महाआरती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading