29.5 C
Jabalpur
September 12, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

जल संरक्षण में आमजन निभाएं अपनी सहभागिता- 
जल गंगा संवर्धन अभियान 19 मार्च से होगा प्रारंभ


शहडोल 14 मार्च 2026- कलेक्टर डॉ. केदार सिंह के निर्देशानुसार अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुद्रिका सिंह ने 19 मार्च से प्रारंभ होने वाले जल गंगा संवर्धन अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में जिला पंचायत सभागार में जनपद पंचायत सोहागपुर अंतर्गत ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं अधिकारियों की बैठक ली।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में जिले में 19 मार्च से 30 जून 2026 तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, अधिकारी-कर्मचारी एवं आमजन बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाएं और जल संरक्षण में अपना योगदान दें। बैठक में पुराने तालाबों, कुओं, बावड़ियों एवं अन्य जल स्रोतों की साफ-सफाई तथा उनके संरक्षण एवं संवर्धन के संबंध में भी चर्चा की गई। बैठक में जनपद पंचायत सोहागपुर के ग्राम पंचायतों के सरपंच, सचिव एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य ख़बरें

राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव : दूसरे चरण में 147 निकायों में 70.01 प्रतिशत मतदान, कोटा में सबसे कम 57.02 फीसदी वोटिंग

Newsdesk

विमेंस एशिया कप: पाकिस्तान को हराकर श्रीलंका ने कटाया फाइनल का टिकट, खिताबी मुकाबले में भारत से भिड़ंत

Newsdesk

धान में कीट प्रकोप बढ़ा, जैविक कीटनाशकों से करें फसल की सुरक्षा

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading