*अभिभावकों को प्रभावी पालन-पोषण और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर मिला महत्वपूर्ण मार्गदर्शन*
बालाघाट। द बालाघाट पब्लिक स्कूल , आईसीएसई में विद्यार्थियों के समग्र विकास एवं अभिभावकों को प्रभावी पालन-पोषण के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से “पैरेंटिंग वर्कशॉप(अभिभावक कार्यशाला)” का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में विद्यालय के प्राथमिक एवं पूर्व-प्राथमिक वर्गों के बड़ी संख्या में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 9:00 बजे से 12:00 बजे तक विद्यालय परिसर में किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय श्री गोपाल सोनी (एसडीएम, बालाघाट) रहे, जिन्होंने ICSE विद्यालय के द्वारा पैरेंटिंग वर्कशॉप के आयोजन को अच्छी पहल बताते हुए पैरेंट्स से अनेक पहलुओं पर चर्चा की ।विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री दिलीप जैन (डायरेक्टर , अबेकस टैलेंट LLP – मास्टर फ्रैंचाइज़ यूसीमास Region एवं छत्तीसगढ़ तथा प्रेसिडेंट , स्वामी विवेकानंद संस्था गोंदिया तथा श्री परमजीत जाट (National Business Head, Swastik Publication) उपस्थित रहे।जिन्होंने अभिभावकों को पालकों को अनेक महत्वपूर्ण पैरेंटिंग की जानकारी एवं टिप्स प्रदान की । कार्यशाला में मुख्य प्रशिक्षक इंजीनियर आशुतोष शर्मा ने अभिभावकों को बच्चों के मानसिक, भावनात्मक एवं शैक्षणिक विकास के लिए आवश्यक पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने अभिभावकों को बच्चों के साथ सकारात्मक संवाद स्थापित करने, पढ़ाई के लिए प्रेरणादायक वातावरण बनाने तथा डिजिटल माध्यमों के संतुलित उपयोग के बारे में महत्वपूर्ण सुझाव दिए।इस अवसर पर डॉ. युवराज राहंगडाले (प्राचार्य, सान्दीपनि विद्यालय, बालाघाट) ने विशेष व्याख्यान देते हुए कहा कि वर्तमान समय में अभिभावकों की भूमिका बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण है। यदि घर और विद्यालय के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो तो बच्चों का सर्वांगीण विकास संभव है।कार्यक्रम में विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती चित्ररेखा राहंगडाले ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएँ अभिभावकों और विद्यालय के बीच सहयोग को मजबूत बनाती हैं तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रधानपाठक विनम्र मेश्राम ने भी अपने विचार रखते हुए अभिभावकों से बच्चों को सकारात्मक वातावरण, प्रोत्साहन और उचित मार्गदर्शन देने की अपील की।कार्यक्रम का सफल संचालन रुचि श्रीवास्तव एवं आभास आमाडारे द्वारा किया गया।कार्यक्रम के अंत में अजमत जहाँ द्वारा सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।
इस कार्यशाला के सफल आयोजन में श्री विनोदसिंह गौतम, श्रीमती साक्षी नंदा बाग, श्रीमती कोपल सोनी कॉर्डिनेटर्स सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।कार्यक्रम को अभिभावकों ने अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताया।
फोटो कैप्शन:
बालाघाट पब्लिक स्कूल में आयोजित अभिभावक कार्यशाला में मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं अभिभावक उपस्थित।


