27.5 C
Jabalpur
September 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रामपायली में रक्तदान शिविर संपन्न


पुण्य नगरी रामपायली जहां भगवान राम के चरण पड़े थे एवं संघ संस्थापक डॉक्टर केशव बलिराम हेडगेवार का बाल्य काल पूर्ण हुआ, ऐसी पुण्य भूमि में दिनांक 15 मार्च 2026 दिन रविवार को रक्तदान शिविर सेवा भारती द्वारा निरंतर द्वितीय वर्ष सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपायली में आयोजित किया गया, जिसका शुभारंभ विभाग सेवा प्रमुख श्रीमान रितेश जी अग्रवाल, जिला प्रचारक महोदय श्री अनिल जी, सह जिला कार्यवाहक श्री शिवदयाल बाेपचे जी एवं श्री सत्यनारायण अग्रवाल जी समाजसेवी द्वारा मां भारती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया गया। कहा गया है कि “पैसा दोस्त बनाता है लेकिन खून भाई बनाता है” यह तो सेवाभावी लोगों द्वारा दान किया जाता है। देश पर अभिमान करिए, स्वयं भी स्वाभिमानी बनिए, किसी की जिंदगी के पर बनी हो, तो सहर्ष रक्तदानी बनिए।
इस शिविर की योजना में सेवा भारती रामपायली एवं बालाघाट द्वारा सहकार्य किया गया। शिविर के संबंध में नितेश भजने सेवा भारती द्वारा बताया गया की सेवा भारती रामपायली द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपायली में डॉक्टर हेडगेवार रक्तदान केंद्र नागपुर के सौजन्य से यह रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है, जिसमें डॉक्टर अनिल परमाले, धनश्री जागडे, शुभांगी नेवारे, सुमित गायकवाड एवं गीता मेश्राम द्वारा पूर्ण सहयोग प्रदान किया गया। इसी क्रम में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामपायली के मेडिकल ऑफिसर डॉक्टर तोहिद खान, श्री अनिल तिवारी, रेडियोग्राफर श्री कपिल बघेल, नर्सिंग ऑफिसर आशा मोहारे एवं श्री जगदीश का सहयोग रहा।
रामपायली सेवा भारती के सुशील परियानी, तेजप्रताप बिसेन, अंकित भरतिया, कुंज बिहारी दुबे, सुबोध रुसिया, चैनसिंह बैस, खुमानसिंह तितरमारे, राजकुमार गोंदुडे, संकेत जैन, राजेंद्र चित्रिव, देवेंद्र जोमारिया, ईशान चौहान, जिला पंचायत सदस्य गीता हनवत, पूर्व सरपंच वीणा शुक्ला,झामसिंह बिसेन, शैलेश पाठक कटंगी से भूपेंद्र ठाकुर, सार्थक अमूले, रूपेंद्र राउत, घनश्याम राउत, राजेश्वर शरणागत ने शिविर की सफलतार्थ परिश्रम किया। इस अवसर पर कुल 86 रक्तदाताओं द्वारा शिविर में रक्तदान किया गया।

अन्य ख़बरें

एल्गिन अस्पताल में नवजात के हाथ में फ्रैक्चर, परिजन आक्रोशित

Newsdesk

घर से शुरू किया कोल्ड प्रेस्ड ऑयल का कारोबार, अब दे रहीं रोजगारमिलावट साबित करने वाले को 1 लाख इनाम का बोर्ड लगाकर जीता ग्राहकों का भरोसाजबलपुर। रांझी निवासी

Newsdesk

बिना पंजीयन एवं लाइसेंस के चल रहे जनता पाइल्स क्लिनिक सील

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading