September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

शिक्षा की चमक: गुरुकुल स्कूल खामी के 4 छात्र उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी के लिए चयनित

उगली- सिवनी जिले के केवलारी जनपद अंतर्गत उप तहसील उगली क्षेत्र के ग्राम खामी स्थित श्री गुरुकुल स्कूल ने एक बार फिर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परचम लहराया है। विद्यालय के चार होनहार छात्र-छात्राओं का चयन जिले के प्रतिष्ठित उत्कृष्ट विद्यालय सिवनी में हुआ है, जिससे पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
चयनित विद्यार्थियों में
कु. मोनल बनवाले (पिता देवेंद्र बनवाले, उगली) – जिन्होंने जिले में तृतीय स्थान प्राप्त कर विशेष उपलब्धि हासिल की,
कुमुद बिसेन (पिता दिगम्बर बिसेन, ग्राम पोंडी),
शिवम बोरीकर (पिता रामेश्वर बोरीकर, ग्राम घूरवाड़ा),
कु. महक ठाकरे (पिता स्व. गणेश ठाकरे, ग्राम रूमाल) शामिल हैं।
इन मेधावी विद्यार्थियों की इस सफलता पर विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है। शाला परिवार द्वारा सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गईं। साथ ही परिजनों, मित्रों और शुभचिंतकों ने भी बच्चों की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय के संचालक एवं समाजसेवी रामाधार अहिरवार ने बताया कि श्री गुरुकुल स्कूल में अंग्रेजी एवं हिंदी माध्यम से शिक्षा प्रदान की जाती है। यहां प्रशिक्षित शिक्षक-शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को नैतिक शिक्षा, शारीरिक विकास, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों में भी अग्रणी बनाया जाता है।

अन्य ख़बरें

यूएन में भारत बोला- भारतीयों और अफगानों के बीच संबंध आधुनिक नक्शों और सीमाओं से भी पुराने

Newsdesk

निगमायुक्त ने सिविल लाइन, घंटाघर और मालगोदाम चौक का किया औचक निरीक्षण

Newsdesk

हाईकोर्ट बार में गणेश उत्सव पर महाआरती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading