शहडोल 18 मार्च 2026- मुख्य नगर पालिका अधिकारी शहडोल श्रीमती आशा भंडारी ने नगर के प्रमुख मार्गों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गांधी चैक से न्यू बस स्टैंड होते हुए इंदिरा चैक मार्ग का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर सड़कों पर कचरे के ढेर पाए गए तथा निर्धारित समय पर सफाई कार्य नहीं किया गया था। सुबह 10 बजे तक मार्गों पर कचरा पाए जाने पर मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने संबंधित कर्मचारियों पर अप्रसन्नता व्यक्त की।
लापरवाही पाए जाने पर जोन प्रभारी आनंद यादव एवं प्रीतम के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश स्वच्छता निरीक्षक को दिए गए।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी के निर्देशानुसार तत्काल सफाई कराते हुए कचरे को हटाने की कार्रवाई सुनिश्चित कराई गई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि नगर की स्वच्छता व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा भविष्य में इस प्रकार की स्थिति पाए जाने पर संबंधित कर्मचारियों के विरुद्ध कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।


