September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

वारासिवनी में 100 जोड़ो का हुआ विवाह सम्पन्न, जनपद पंचायत भवन से निकाली गई बारात

*सामूहिक विवाह में बाराती बनकर जमकर झूमे विधायक विवेक विक्की पटेल*

*वारासिवनी* मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत वारासिवनी जनपद पंचायत के तत्वाधान में स्थानीय रानी अवंतीबाई स्टेडियम में सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया।इस अवसर पर जिले के विभिन्न विकासखंडों से 100 जोड़ों ने सात फेरे लेकर अपने नए जीवन की शुरुआत की।जिसमें 80 हिंदू जोड़ो का विवाह सम्पन्न हुआ 14 अनुसूचितजन जाति,अनुसूचित जाती 6 जोड़ो का रीति रिवाज के साथ विवाह सम्पन्न किया।इस दौरान विधायक विवेक विक्की पटेल,पूर्व विधायक प्रदीप जयसवाल,जनपद अध्यक्ष श्रीमती माया उइके,उपाध्यक्ष पुष्पा अमूले एसडीएम कार्तिकेय जयसवाल, एसडीओपी अभिषेक चौधरी,थाना प्रभारी पवन यादव,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष संदीप मिश्रा,जगदीश बंसोड,धार्मिक इनवाती,संदेश बिसेन, राजकुमार चौधरी,सत्तू बिसेन,मनोज टेंभरे सहित अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।

*जनपद पंचायत भवन परिसर के निकाली गई बारात*
       वारासिवनी जनपद पंचायत भवन परिसर से सभी दूल्हे की बारात धूमधाम से बाजो के साथ निकाली गई।जिसमें सामाजिक पदाधिकारी के साथ परिवार जनों में भी ढोल बाजे एवं डीजे की धुन पर थिरकते बारात जय बस स्टैंड,स्तंभ चौक पुनः बस स्टैंड होते हुए रानी अवंतीबाई स्टेडियम पहुंची।जहां अधिकारियों द्वारा बारातियों का तिलक वंदन कर स्वागत किया।तत्पश्चात मंच पर बैठे सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।सर्वप्रथम सनातन संस्कृति के तहत जोड़ों का वैदिक मंत्रो के साथ विवाह संपन्न कराया गया।सभी अतिथियों ने विवाह सूत्र में बंधे जोड़ों पर अक्षत एवं पुष्प वर्षा करते हुए सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया।

*सभी गरीब वर्ग के लोगों को मिलना चाहिए सामूहिक विवाह योजना का लाभ-विवेक पटेल*
            विधायक विवेक विक्की पटेल ने कहा कि यह सरकार की एक अच्छी पहल है।की गरीब वर्ग के लोगों को सामूहिक विवाह में विवाह करने का मौका मिलता है।जो लोग अपने बेटी- पुत्र का विवाह करने में सक्षम नहीं होते उनके लिए शासन द्वारा यह वरदान साबित हो रहा है।गरीब परिवार की बेटी के जब हाथ पीले करने होते तो पिता को कर्ज लेना पड़ता था।लेकिन जब से मुख्यमंत्री द्वारा योजना प्रारंभ की गई है तब से स्थिति में बड़ा परिवर्तन आया है।सामूहिक विवाह में परिवार को कर्ज लेना भी नहीं पड़ता है।कम से कम खर्च पर दोनों परिवार का कार्यक्रम सम्पन्न हो जाता है।मगर कई गरीब परिवार को इस योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। सरकार द्वारा इस बार 100 की लिमिट रखी गई थी।मेरे द्वारा विधानसभा सत्र ने भी इस लिमिट खत्म करने की बात कही थी।

अन्य ख़बरें

यूएन में भारत बोला- भारतीयों और अफगानों के बीच संबंध आधुनिक नक्शों और सीमाओं से भी पुराने

Newsdesk

निगमायुक्त ने सिविल लाइन, घंटाघर और मालगोदाम चौक का किया औचक निरीक्षण

Newsdesk

हाईकोर्ट बार में गणेश उत्सव पर महाआरती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading