September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

रक्षित केंद्र सिवनी में सम्पन्न हुआ अग्निशामक यंत्र उपयोग संबंधी प्रशिक्षण।


आज दिनांक 18/03/2026 दिन बुधवार को पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुनील मेहता के आदेशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री दीपक मिश्रा जी के कुशल मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सचिन परते जी एवं रक्षित निरीक्षक महोदय श्री प्रवीण नायडू जी की उपस्थिति में रक्षित केंद्र सिवनी परिसर में आपातकालीन स्थिति नियंत्रण हेतु अग्निशामक यंत्र का उपयोग एवं  आगजनी जैसी विषम परिस्थिति में फायर सेफ्टी गाइडलाइन का पालन करते हुए स्वयं एवं अन्य को बचाने के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण में  रक्षित केंद्र की आरामोर्री शाखा, रोजनामचा शाखा, वाहन शाखा, स्टोर शाखा के साथ साथ पुलिस पेट्रोल पंप, पुलिस कैंटीन एवं दिशा लर्निंग सेंटर सिवनी के समस्त अधिकारी कर्मचारीगण एवं दिशा लर्निंग सेंटर के समस्त छात्र छात्राओं को रक्षित निरीक्षक महोदय द्वारा फायर सेफ्टी गाइडलाइन के बारे में जानकारी दी गई। सूबेदार श्री जितेंद्र रावतकर द्वारा आग के प्रकार के अनुसार अग्निशामक यंत्र चुनाव एवं अग्निशामक यंत्र के कुशलतापूर्वक उपयोग संबंधी प्रशिक्षण दिया गया।

श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, नगर पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अन्य पुलिस अधिकारी कर्मचारियों तथा  दिशा लर्निंग सेंटर के छात्र छात्राओं ने अग्निशामक यंत्र को स्वयं उपयोग कर अग्नि नियंत्रण किया और यंत्र का उपयोग कुशलता पूर्वक सीखा।

अन्य ख़बरें

यूएन में भारत बोला- भारतीयों और अफगानों के बीच संबंध आधुनिक नक्शों और सीमाओं से भी पुराने

Newsdesk

निगमायुक्त ने सिविल लाइन, घंटाघर और मालगोदाम चौक का किया औचक निरीक्षण

Newsdesk

हाईकोर्ट बार में गणेश उत्सव पर महाआरती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading