September 17, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए मध्य प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध – कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री



मरीजों के चेहरे पर मुस्कान के साथ उन्हें घर भेजना चिकित्सक का हुनर-  मंत्री श्री जायसवाल मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने निजी हॉस्पिटल का किया शुभारंभ ….
शहडोल 22 मार्च 2026- मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने संभागीय मुख्यालय शहडोल के निजी हॉस्पिटल का फीता काटकर शुभारंभ किया।
मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने शुभारंभ अवसर पर संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश के लोगों के लिए बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित हो इसके लिए आधुनिक सुविधाओं के साथ स्वास्थ्य सुविधाओं का निरंतर विस्तार किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आयुष्मान कार्ड से लोगो को 5 लाख तक रुपए का निःशुल्क उपचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमार मरीजों को उपचार के लिए कलेक्टर एवं चिकित्सको की अनुशंसा पर पीएम एयर एंबुलेंस की सुविधा भी उपलब्ध कराई जाती है जिससे मरीज का उपचार समय पर हो और उसकी जान बचाई जा सके।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि अस्पतालों में मरीज बड़े दुख के साथ आते है उनके दुख को दूर करना और बेहतर उपचार कर उनके चेहरे पर मुस्कान के साथ घर भेजना चिकित्सक का हुनर है, चिकित्सक, धरती के भगवान होते हैं।

कार्यक्रम को अध्यक्ष नगर पालिका श्री घनश्याम जायसवाल, उपाध्यक्ष श्री प्रवीण शर्मा ने भी संबोधित किया।

इस अवसर पर समाजसेवी अनिल द्विवेदी, रविंद्र तिवारी, रामनारायण शर्मा, डॉ. शिवेंद्र तिवारी विवेक शर्मा सहित निजी हॉस्पिटल का स्टाफ उपस्थित रहा।

अन्य ख़बरें

यूएन में भारत बोला- भारतीयों और अफगानों के बीच संबंध आधुनिक नक्शों और सीमाओं से भी पुराने

Newsdesk

निगमायुक्त ने सिविल लाइन, घंटाघर और मालगोदाम चौक का किया औचक निरीक्षण

Newsdesk

हाईकोर्ट बार में गणेश उत्सव पर महाआरती

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading