35.5 C
Jabalpur
May 29, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

स्वच्छता नियमों के उल्लंघन पर नगर पालिका की सख्त कार्रवाई


शहडोल 26 मार्च 2026- नगर पालिका परिषद शहडोल द्वारा शहर में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के लिए निरंतर अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को शहर के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष निरीक्षण करते हुए स्वच्छता नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की गई।
चौपाटी क्षेत्र में निरीक्षण के दौरान कुछ दुकानदारों को गंदगी फैलाते हुए पाए जाने पर नगर पालिका की टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए 1000 का जुर्माना अधिरोपित किया। साथ ही, प्रतिबंधित पॉलिथीन के उपयोग पर संबंधित दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी गई।
निरीक्षण के दौरान टीम ने दुकानदारों को निर्देशित किया कि वे अपनी दुकानों में अनिवार्य रूप से डस्टबिन रखें तथा कचरे का निपटान केवल निर्धारित कचरा वाहनों के माध्यम से ही करें। नियमों की अनदेखी करने पर भविष्य में और कठोर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई।
इसी क्रम में बुढार चौक क्षेत्र में चलाए गए विशेष अभियान के दौरान दो दुकानदारों के पास से कुल 5.3 किलोग्राम प्रतिबंधित पॉलिथीन जब्त की गई। इस उल्लंघन पर संबंधित दुकानदारों से 1000 का जुर्माना वसूला गया। इस प्रकार स्वच्छता नियमों के उल्लंघन एवं पॉलिथीन प्रतिबंध के मामलों में कुल 2000 की राशि वसूल की गई।
नगर पालिका प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में स्वच्छता नियमों एवं पॉलिथीन प्रतिबंध का सख्ती से पालन कराया जाएगा और उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्रीमती आशा जितेंद्र भंडारी ने नागरिकों एवं व्यापारियों से अपील की है कि वे शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने में सहयोग करें, डस्टबिन का उपयोग करें तथा प्रतिबंधित पॉलिथीन का प्रयोग पूर्णतः बंद करें।

अन्य ख़बरें

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की प्रभारी कलेक्टर ने की समीक्षा

Newsdesk

फुटपाथ निर्माण कार्य अधूरा, 31 मई से शुरू नहीं हो सकेगा रोड ओव्हर ब्रिज पर यातायात

Newsdesk

कम वसूली होने पर होगी कार्यवाही : सीईओ बघे शाखा प्रबंधकों, पर्यवेक्षकों एवं संस्था प्रबंधकों की जिला स्तरीय बैठक सम्पन्न

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading