30.3 C
Jabalpur
June 19, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

आरिफ मोहम्मद बने RCSS राष्ट्रवादी चालक सेवा संगठन के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, जबलपुर में शहीद दिवस पर भव्य आयोजन


सिवनी – RCSS (राष्ट्रीय चालक सेवा संगठन )द्वारा जबलपुर स्थित हेड ऑफिस में शहीद दिवस के अवसर पर दिल्ली , यूपी, महाराष्ट्र, बिहार एवं अन्य जिलों एवं राज्य से आए संगठन के अधिकारी द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भगत सिंह, सुखदेव एवं राजगुरु के बलिदान दिवस पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के सिवनी जिले से आए  आरिफ मोहम्मद को संगठन द्वारा राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के रूप में नियुक्त किया गया। इस दौरान उन्हें विधिवत नियुक्ति प्रमाण पत्र एवं शपथ पत्र सौंपा गया। उनकी नियुक्ति को संगठन के विस्तार एवं मीडिया क्षेत्र में मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।इस कार्यक्रम में देश के विभिन्न जिलों एवं अन्य राज्यों से संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से संतकुमार बंजारा (राष्ट्रीय संपादक), रघुवंश प्रसाद विश्वकर्मा (संस्थापक), रामकुमार मलिक (राष्ट्रीय अध्यक्ष), रीया कुमारी, लालजी लोधी, अभय सिंह ठाकुर, जुगराज सिंह ठाकुर, रामसिंह बंजारा, नेपाल राठौर, संतोष यादव , प्रदेश संगठन सचिव फारूख खान,सिवनी से अध्यक्ष शहबाज खान, संगठन सचिव केवल पटेल,सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।कार्यक्रम में वक्ताओं ने शहीदों के बलिदान को याद करते हुए कहा कि उनके आदर्श आज भी समाज को एकजुट होकर अन्याय के खिलाफ संघर्ष करने की प्रेरणा देते हैं। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने एवं ड्राइवर साथियों के अधिकारों के लिए संगठित होकर कार्य करने का आह्वान किया गया।
अंत में सभी उपस्थित लोगों ने शहीदों को नमन करते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया और संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का विश्वास व्यक्त किया।
यह कार्यक्रम श्रद्धांजलि के साथ-साथ संगठनात्मक मजबूती और नई जिम्मेदारियों के निर्धारण का एक महत्वपूर्ण अवसर साबित हुआ।

अन्य ख़बरें

बिजली मुख्यालय के पास 24 घंटे स्ट्रीट लाइट रोशन, निगम कर रहा बिजली की बर्बादी

Newsdesk

भारत सरकार एवं मध्यप्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से 877 हितग्राही हुए सीधे लाभान्वित

Newsdesk

नांदिया घाट से चोरी की रेत ले जा रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त, चालक गिरफ्तार

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading