May 28, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

सुशासन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता- विधायक


योजनाओ का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राहियो तक पहुंचाने हेतु हम सबको मिलकर करना होगा कार्य- विधायक
संकल्प से समाधान अभियान के तहत आयोजित किया गया जिला स्तरीय शिविर, किया गया हितलाभो का वितरित
शहडोल  28 मार्च 2026-  केंद्र एवं राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओ का लाभ पात्र व्यक्तियो तक पहुंचाने तथा जनसामान्य की  समस्याओ के त्वरित निराकरण हेतु विभिन्न 4 चरणो में संकल्प से समाधान अभियान के शिविर आयेाजित किये गए। इसी श्रृंखला में विधायक श्रीमती मनीषा सिंह के मुख्य आतिथ्य में कलेक्टेªट परिसर में जिला स्तरीय संकल्प से समाधान शिविर का आयोजन संपन्न हुआ।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुशासन के लिए संकल्पित है। प्रदेष सरकार की मंषा है कि शासन की योजनाओ का लाभ हर पात्र व्यक्ति को मिले। इसी उददेष्य से समय-समय पर शासन द्वारा विशेष अभियानो का आयोजन किया जाता है। आपने कहा कि संकल्प से समाधान अभियान के तहत  विभिन्न विभागो के 106 योजनाओ का लाभ पात्र व्यक्तियो को दिया जाना था।

उन्होंने कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओ का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राहियो तक पहुंचे इसके लिए हम सब मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ग के लोगो के लिए जनहितकारी योजनाओ का संचालन कर उन्हें सषक्त और आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाएं हर दिषा में आगे बढ़कर समाज में एक अलग पहचान बना रही है। संकल्प से समाधान अभियान के तहत जिले में विभिन्न चरणो में 99 प्रतिषत समस्याओ का निराकरण किया गया है जो सराहनीय है। शेष आवेदनो का निराकरण जिला स्तरीय षिविर के माध्यम से किया जा रहा है।
इस अवसर पर विधायक श्रीमती मनीषा सिंह ने सबनी बैगा को सामाजिक सुरक्षा पेंषन, प्रेमिया यादव एवं मुमताज खान को कल्याणी पेंषन, चित्रा साहू को वृद्वावस्था पेंषन, बैषाखू एवं तितिया लोधी को साामाजिक सुरक्षा पेंषन, मीरा द्विवेदी को  प्रधानमंत्री स्व निधि योजना का लाभ प्रियांषी बैगा एवं सुहासिनी जायसवाल को लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ प्रतीक स्वरूप वितरित किया।
      मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिल पंचायत श्री षिवम प्रजापति ने कहा कि प्रदेष सरकार के निर्देषानुसार जिले में स्वशासन एवं स्वराज हेतु प्रतिबद्ध विकसित मध्यप्रदेश के लक्ष्य अंतर्गत राज्य शासन के विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पहुंचाने हेतु ग्राम पंचायतों,  क्लस्टर स्तर, जनपद स्तर, नगरीय निकायों में अभियान चलाकर आवेदन प्राप्त किये गए तथा विभिन्न स्तरो पर उनका निराकरण किया गया। उन्होंने बताया कि संकल्प से समाधान अभियान के तहत 69979 आवेदन ग्रामीण एवं नगरीय निकायो को प्राप्त हुए जिनमें से 68987 आवेदनो का निराकरण किया गया। निराकरण का प्रतिषत 98.58 रहा।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को 44531 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 44475 का निराकरण किया गया। नगरीय विकास आवास को  6548  आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 6492 आवेदनो का निराकरण किया गया। राजस्व विभाग को 4821 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 2678 आवेदनो का निराकरण किया गया। लोक स्वास्थ्य चिकित्सा विभाग को 2870 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 2867 आवेदनो का निराकरण किया गया। सामान्य प्रषासन विभाग को 1637 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 1633 आवेदनो का निराकरण किया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग को 1416 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से शत-प्रतिषत आवेदनो का निराकरण किया गया। योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग को 754 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 746 आवेदनो का निराकरण किया गया। जनजातीय कार्य विभाग को 631 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 572 आवेदनो का निराकरण किया गया। सहकारिता विभाग को 300 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से शत प्रतिषत आवेदनो का निराकरण किया गया। वित्त विभाग को 116 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 115 आवेदनो का निराकरण किया गया। पषुपालन एवं डेयरी विभाग को 86 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से शत िप्रतिषत आवेदनो का निराकरण किया गया। परिवहन विभाग को 75 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से शत प्रतिषत आवेदनो का निराकरण किया गया। ऊर्जा विभाग को 73 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 72 आवेदनो का निराकरण किया गया। कृषि विभाग को 73 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से शत प्रतिषत आवेदनो का निराकरण किया गया। उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण  विभाग को 56 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से शत प्रतिषत आवेदनो का निराकरण किया गया। सूक्ष्म एवं मध्यम विभाग को 25 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 22 आवेदनो का निराकरण किया गया। मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विभाग को 17 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से शत प्रतिषत आवेदनो का निराकरण किया गया। अनुसूचित जनजातीय कार्य विभाग को 14 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से शत प्रतिषत आवेदनो का निराकरण किया गया। उच्च षिक्षा विभाग को 6 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से शत प्रतिषत आवेदनो का निराकरण किया गया। तकनीकी षिक्षा कौषल विकास एवं रोजगार विभाग को 4 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से शत प्रतिषत आवेदनो का निराकरण किया गया।

   इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती हीरावती कोल, उपाध्यक्ष श्री शक्ति सिंह, अतिरिक्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री मुद्रिका सिंह, जनपद सदस्य श्री लक्ष्मण गुप्ता सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं समस्त विभागो के जिला प्रमुख अधिकारी उपस्थिति रहें।

अन्य ख़बरें

पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय ने शहर में भ्रमण करते हुये ईद-उल-जुहा पर्व पर लगाई गई चाक चौबंद व्यवस्था का लिया जायजा

Newsdesk

अवैध शराब के कारोबार में लिप्त आरोपी गिरफ्तार, 318 पाव देशी शराब जप्त

Newsdesk

निगमायुक्त ने किया 4 संभागों का सघन निरीक्षण, सफाई, जलापूर्ति और प्रकाश व्यवस्था की दिखीं बेहतर व्यवस्थाएं

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading