November 4, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

खेल मे हारने के बाद जीतने की ललक के गुण ही जिंदगी के उतार चढाव मे साबित होते है मददगार……प्रदीप जायसवाल



भेण्डारा प्रीमियर लीग नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 मेगा फाइनल की विजेता बनी तुमाडी टीम
वारासिवनी….ग्राम भेण्डारा में भेण्डारा प्रीमियर लीग नाईट क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 मेगा फाइनल मे युवा खिलाड़ीयो के जीत,जुनून और दर्शकों के उन्माद को देखकर पूर्व मंत्री प्रदीप जायसवाल भी बेहद प्रसन्नचित नजर आये। उदबोधन के दौरान खिलाडीयो के बडे समूह को संबोधित करते हुये उन्होने कहा की उनकी सोच के अनुरूप आज ग्रामीण स्तर पर भी क्रिकेट के भव्य रात्रिकालीन आयोजन निश्चित ही मिनी देवधर टा्रफी के रूप मे नजर आ रहे है।
तेजतर्रार क्रिकेट को देखकर अतिथी भी हुये प्रभावित……
मेगा फाईनल मे मुख्य अतिथि के रूप मे प्रदीप जायसवाल पूर्व मंत्री के साथ लोधी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ लोधी, सेल्वतपार सरपंच प्रतिनिधि राही पांडे,युवा आइकॉन प्रबल जायसवाल, मण्डल अध्यक्ष मिलिन्द नगपुरे, भैय्यू त्रिवेदी, टीकाराम सुलाखे,अरविंद बंसोड़,अजय बैस,सूरज नगपुरे,संगम नगपुरे आदि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए भी नजर आये।
वारासिवनी मे टीम इंडिया के बडे बडे खिलाडीयो को हुआ है आगमन….
समापन समारोह को संबोधित करते हुये प्रदीप जायसवाल ने प्रभावी शैली में कहा की मानव जीवन और क्रिकेट के सभी पहलू एक दूसरे से मिलते हैं। जीवन के उतार चढ़ाव में खेल के अनुभव सदैव काम आते है। देवधर कप वारासिवनी में पूर्व में आये अंतरराष्ट्रीय खिलाडी गौतम गम्भीर आज टीम इंडिया के मुख्य कोच व आरपी सिंह मुख्य चयनकर्ता का दायित्व सम्भाल रहे है। साथ ही आज देवधर वारासिवनी की मुख्य टीम मे ग्रामीण क्षेत्र की खिलाडी भी शामिल होने से प्रतित हो रहा है की आने वाले दिनो मे भी ग्रामीण क्षेत्रो से हमे अच्छे खिलाडीयो की कतार मिलने जा रही है।
अंतिम ओवर की अंतिम गेंद पर हुआ फैसला….
मेगा फाइनल में देर रात्रि मे दर्शको की अपार संख्या के बीच अपनी बादशाहत को बनाये रखते हुए तुमाड़ी की टीम ने 8 ओवर में 83 रन बनाकर अंततः भेण्डारा की सशक्त टीम को पराजित कर दिया। विजेता टीम ने आखरी ओवर की अंतिम गेंद पर विजयी रन बनाकर दर्शको के रोमांच को और बडा दिया। मेन ऑफ द मैच तुमाड़ी के प्रदीप शेंडे को प्रदान किया गया। कॉमेंटेटर की भूमिका के रूप में प्रकाश छीपेश्वर, अजय बैंस, राजेंद्र चीखले और प्रफुल्ल नागपुरे ने फाइनल मैच को यादगार बनाने मे सक्रिय योगदान भी दिया। देर रात्रि में विजेता तुमाड़ी टीम को नगद 51000 व उवविजेता भेण्डारा टीम को 25000 रुपये चमचमाती ट्राफी के साथ अतिथियों ने प्रदान कर विशेष रूप से बेतहासा दर्शकों के सपोट को भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
युवाओ का प्रयास रहा बेहद सफल……
आयोजन को सफल बनाने मे समिति सदस्यगणो मे दिलीप नगपुरे,मनन बंसोड़,  गेलेन्द्र लिल्हारे, सत्यम बंसोड़, प्रज्वल बंसोड़, डेविड बोपुलकर, कांती कुतराहे, पंकज गोस्वामी, कृष्णा कोहरे, , दिपक भोंगाडे, विक्की सुलाखे, देवेन्द्र हरिनखेड़े, कमलेश सुलाखे, असद शेख, दिपक लिल्हारे, शैलेष बारेकर, रिसेन्द्र बारेकर, यशवंत बोपुलकर, टोनी नगपुरे, देवेन्द्र कोहरे, महेन्द्र सहारे, अवि बनोटे, योगी गिरी,  रूपेश लिल्हारे, तुलसी लिल्हारे, दिपक नगपुरे, सुदामा नगपुरे, राहुल उपवंशी, सुमेन्द्र सहारे, जितेन्द्र गाते, नंदकिशोर राऊत, गणेश ऐशने, मोहित देवगिरकर, हेमन्त नेवारे, नंदकिशोर लिल्हारे, संजय चिखले, राहुल चिखले, लंकेश लिल्हारे, प्रहलाद शेण्डे, करण मेश्राम, कान्हा डहारे, राजा डहारे, विजय डहारे, पुसकर लिल्हारे, पिंटु लिल्हारे, संकेत सुलाखे एवं समस्त खिलाड़ी गण का सहयोग रहा।
सहयोग के लिये पूर्व मंत्री का किया गया आभार व्यक्त…..
समापन अवसर पर आयोजक टीम ने प्रदीप जायसवाल का दिल से धन्यवाद भी विशेष सहयोग के लिये ज्ञापित किया। साथ ही देवधर क्रिकेट ट्रॉफी वारासिवनी के अनेको स्मरणीय पलो को याद भी किया। दूसरी ओर नरेश धूवारे जिला एथलेटिक संघ अध्यक्ष बालाघाट ने ग्रामीण क्षेत्र में इस प्रकार के भव्य आयोजन के लिए प्रदीप जायसवाल का जिक्र करते हुये कहां की मैं बालाघाट से आकर इस आयोजन को देख रहा हूं। छोटे से ग्रामीण क्षेत्र में ऐसा आयोजन रात के समय क्रिकेट के बडते प्रभाव को जंहा दर्शा रहा है। वही यह सब कुछ देवधर ट्रॉफी के बाद हो रहा है। जिसका श्रेय विशेष रूप से प्रदीप जायसवाल व टीम की मेहनत को जाता है।

अन्य ख़बरें

सिद्धारमैया दिखाएंगे अपनी ताकत, 26 नवंबर को मैसूरु में अहिंदा का बड़ा सम्मेलन कराने की तैयारी

Newsdesk

‘ईवीएम और बैलेट की चिंता छोड़ें, आत्मचिंतन शुरू करें’, भोपाल में आयोजित पदयात्रा में जेपी नड्डा का विपक्ष पर निशाना

Newsdesk

70 वर्ष की आयु पूरी, फिर भी कुलपति पद पर बने रहने को हाईकोर्ट में चुनौती

Newsdesk

Leave a Comment