23.1 C
Jabalpur
September 20, 2026
सी टाइम्स
प्रादेशिक

बजरंग घाट में हनुमान जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा


प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी तैराकी संघ बालाघाट के तत्वाधान में दिनांक 02 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को बजरंग घाट में स्थित सिद्धपीठ हनुमान मंदिर परिसर में हनुमान जन्मोंत्सव के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। सर्वप्रथम प्रातः 5:30 बजे भगवान का जन्मोत्सव मनाया जायेगा इसके उपरांत 6:00 बजे से 108 हनुमान चालीसा का पाठ तत्पश्चात संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया जायेगा, उक्त कार्यकम के पश्चात हवन पूजन रखा गया है। ठीक 11:00 बजे नगर पालिका परिषद, बालाघाट द्वारा निर्मित टिन शेड का लोकार्पण एंव नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमति भारती ठाकुर का अभिनंदन किया जायेगा । अभिनंदन समारोह कार्यक्रम के संपन्न होने के पश्चात दोपहर 12:30 बजे से महा भंडारा रखा गया है। नगर के सभी श्रद्धालू जनों से निवेदन है कि सभी कार्यक्रमों में सम्मिलित होकर कार्यकम की गरिमा बढ़ाये ।

उक्त धार्मिक आयोजन में तैराकी संघ के अध्यक्ष संजीव भाउ अग्रवाल सचिव महेन्द्र सुराना, कोषाध्यक्ष के. के. अग्रवाल उपाध्यक्ष लक्ष्मीचंद नागेश्वर, नितेन्द्र श्रीवास्तव, राजेशवर्मा, शिवमुनेश्वर, संदीपसिंहचंदेल, सुरेशरंगलानी, सहसचिव सुनीलसुनेरी, कमलेशहेमने, टोलूराम नगपूरे, सुमित चौरे, मनोहर इसरानी, ज्ञानीराम बाहे, प्रवक्ता संजीव चीनू जैन एंव तैराकी संघ के सभी सदस्यों ने बालाघाट के समस्त श्रद्धालू भक्तो एंव नागरिकों से उक्त आयोजन में पधारकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की है।

अन्य ख़बरें

माँ कर्मा देवी चौक का भव्य लोकार्पण, साहू समाज ने जताया गौरव और सम्मान

Newsdesk

डूब क्षेत्र से महज 20 फीट दूरी पर बन रहा स्कूल भवन, हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

Newsdesk

यादव समाज ने धूमधाम से मनाई राधा अष्टमी

Newsdesk

Leave a Reply

Discover more from सी टाइम्स

Subscribe now to keep reading and get access to the full archive.

Continue reading