पेंचक सिलाट एसोसिएशन बालाघाट के सचिव प्रवीण नन्हेट द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार मंदसौर जिले में आयोजित दिनांक 29-30 मार्च 2026 को आयोजित हुई अस्मिता स्टेट महिला लीग प्रतियोगिता में बालाघाट जिले से एकलव्य मार्शल आर्ट्स एन्ड फिटनेस अकेडमी की 8 महिला खिलाड़ियों ने 16 मैडल जीत कर बालाघाट जिले का नाम गौरवान्वित किया जिसमे खिलाड़ियों के नाम इस प्रकार हैं —
निधि नन्हेट, 1 गोल्ड , 2 सिल्वर मैडल
आर्या रहांगडाले, 1 सिल्वर
छाया नरवास, 1 गोल्ड ,1 सिल्वर , 2 ब्रॉन्ज़ मैडल
संगीता मराठा, 1 गोल्ड , 1 सिल्वर , 1 ब्रॉन्ज़ मैडल
अनिका चौहान, 1 सिल्वर ,
अर्पिता लिल्हारे, (सहभागिता )
खुशबू मेश्राम, 1 सिल्वर
सलोनी पांचे 1 गोल्ड ,2 सिल्वर मेडल
बालाघाट जिले की टीम सीनियर केटेगरी में मध्यप्रदेश में ओवरआल द्वितीय पोजीशन में चैम्पियन रही इस प्रतियोगिता मे
मध्यप्रदेश के इंदौर , देवास , जबलपुर , रतलाम , शिवपुरी , भोपाल , रीवा, सतना , उज्जैन , नीमच , मंदसौर , नर्मदापुरम, बालाघाट , रायसेन , राजगढ़ ,सिवनी आदि जिलों की टीमें के लगभग 800 महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता मिनिस्ट्री ऑफ़ युथ अफेयर्स एंड स्पोर्ट्स भारत सरकार के अंतर्गत आयोजित की गयी तथा स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया (SAI) द्वारा प्रायोजित है इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में बालाघाट जिले की टीम ने उत्साहपूर्वक भाग लिया इस प्रतियोगिता मे प्री टीन, सब जूनियर , जूनियर , सीनियर केटेगरी मे बालाघाट जिले की महिला खिलाड़ी ने भाग लिया और टेन्डिंग , रेगु , सोलो ,गानदा,तुंग्गल, जैसे इवेंट में भाग लेकर उत्कृस्ट प्रदर्शन कर 16 मैडल प्राप्त किये
पेंचक सिलाट इन्डोनेशियाई मार्शल आर्ट है जोकि तेजी से भारत में अपनी पहचान बना रहा है इस मार्शल आर्ट को विश्व स्तर पर पहचान प्राप्त है भारत सरकार खेल मंत्रालय द्वारा इस खेल को आगे बढ़ाया जा रहा है इस तर्ज पर खेलो इंडिया के माध्यम से खिलाड़ियों को बड़ा मंच प्रदान कर खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है बालाघाट जिले में पिछले 4 वर्षो से इस खेल को एकलव्य मार्शल आर्ट्स एंड फिटनेस अकादमी प्रेम नगर में सिखाया और खेला जाता है साथ की राज्य स्तर,राष्ट्रीय स्तर, खेलो इण्डिया बीच गेम्स जैसे बड़े मंचो पर बलाघाट के खिलाड़ियों ने गोल्ड मैडल प्राप्त कर जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया आगामी इस वर्ष की राष्ट्रीय और अंतरास्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी जिले के खिलाड़ी भाग लेंगे।
इन सभी खिलाड़ियों का मार्गदर्शन कोच निधि नन्हेट द्वारा किया गया निधि इसी वर्ष आयोजित हुए खेलो इंडिया बीच गेम्स दमन दिउ में मध्यप्रदेश टीम कोच की भूमिका निभा चुकी है ।
आज दिनांक 1 अप्रैल की सुबह टीम का आगमन बालाघाट रेलवे स्टेशन हुआ को प्रतियोगिता इस अवसर पर पेंचक सिलाट एसोसिएशन बालाघाट के सभी पदाधिकारी वा खेल प्रेमीयो द्वारा गर्मजोशी के साथ खिलाड़ियों का हार मालाओ के साथ स्वागत किआ गया एवं जल्द ही एकलव्य कमर्शल आर्ट्स फिटनेस अकादमी प्रेम नगर में खिलाड़ी वा कोच सम्मान समारोह आयोजित किया जायेगा मौके पर मौजूद प्रतीक नन्हेट , शारुन सोनवाने,साहिल सोनवाने , कार्तिक तितरमारे , तृपित बिसेन,यथार्थ गर्दे, पवन मेश्राम , मेघा चौहान , महेश चौहान ,राहंगडाले मेडम आदि उपस्थित रहे एवं खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।


