कटंगी। विधानसभा क्षेत्र के कई ग्रामों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में कार्य किए जा रहे हैं। इन कार्यों की औपचारिक शुरुआत क्षेत्रीय विधायक गौरव पारधी द्वारा भूमि पूजन कर की गई। ग्राम कटेरा, भजियापार और घुनाडी में हुए भूमिपूजन कार्यक्रमों को ग्रामीणों ने विकास की पहल के रूप में स्वागत किया।
*ग्राम कटेरा में सीसी रोड का भूमिपूजन*
ग्राम कटेरा में विधायक गौरव पारधी ने 12.96 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमिपूजन किया। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से इस सुविधा की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। भूमि पूजन कार्यक्रम में जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कविता अरविंद देशमुख, जिला पंचायत सदस्य केशर बिसेन, पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद कटंगी मेष देशमुख, पूर्व मंडी अध्यक्ष श्रीमती भागेश्वरी तुरकर, मंडल अध्यक्ष भाजपा सौरभ ठाकरे, जनपद सदस्य सुकचद पटले, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा जुगराज पटले, मनोज पालीवाल, हुकुमचंद पटले, सरपंच श्रीमती बिन्दु संजय येरपुडे, उपसरपंच महेश चौहान, डिपेन्द ठाकरे, भूपेंद्र पटले ,अमजद खान,अवलेश पारधी, रोहित पटले, सरपंच उजाडबोपली नत्थुलाल पटले, दुर्गेश पटले,नवदीश पटले,उपस्थित रहे।
*भजियापार में सीसी रोड निर्माण कार्य का शुभारंभ*
इसी कड़ी में ग्राम भजियापार में 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमिपूजन किया गया। ग्रामीणों ने इसे ग्राम की आवश्यकता के अनुरूप महत्वपूर्ण कार्य बताया और विधायक के प्रयासों की सराहना की। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कविता अरविंद देशमुख, जिला पंचायत सदस्य केशर बिसेन, पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद कटंगी मेष देशमुख, पूर्व मंडी अध्यक्ष श्रीमती भागेश्वरी तुरकर, मंडल अध्यक्ष भाजपा सौरभ ठाकरे, जनपद सदस्य श्रीमती बबीता ओमप्रकाश वरकड़े, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा जुगराज पटले, मनोज संतोष सोनवाने, अध्यक्षता श्रीमती कुन्ता जनकसिंह ठाकरे, उपसरपंच मानसिंह मडावी, देवकरण कावरे, गौतम शिंदे, केवलराम रहांगडाले, गणेश पटले, लेखराम चौधरी, नानाजी बिसेन, प्रभुदयाल बिसेन, मितेश पटले एवं अन्य अतिथिगण व ग्रामीण उपस्थित रहे।
*घुनाडी में सीसी रोड का भूमिपूजन*
ग्राम पंचायत घुनाडी में 11.92 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड का भूमिपूजन विधायक गौरव सिंह पारधी द्वारा किया गया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कविता अरविंद देशमुख, जिला पंचायत सदस्य केशर बिसेन, पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद कटंगी मेष देशमुख, पूर्व मंडी अध्यक्ष श्रीमती भागेश्वरी तुरकर, मंडल अध्यक्ष भाजपा सौरभ ठाकरे, जनपद सदस्य श्रीमती बबीता ओमप्रकाश वरकड़े, मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा भाजपा जुगराज पटले, पूर्व सरपंच श्रीमती आशा जितेंद्र पटले, अध्यक्षता कपूर पटले, उपसरपंच शैलेन्द्र चचाने, देवकरण कावरे, खिलेंद्र पटले एवं अन्य अतिथिगण व ग्रामीण उपस्थित रहे।
*जन-आवश्यकताओं के अनुसार हो रहे विकास कार्य – गौरव पारधी*
इस अवसर पर विधायक गौरव सिंह पारधी ने कहा कि क्षेत्र में ऐसे कार्य प्राथमिकता से किए जा रहे हैं जो सीधे आमजन की आवश्यकताओं को पूरा करें। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए प्रयास लगातार जारी रहेंगे और ग्रामीणों के सहयोग से इन कार्यों को और गति मिलेगी।


